- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की पुलिस का गुड वर्क गुद गुदा रहा है। पुलिस नें तत्परता दिखाकर दो घंटे में लूट का खुलासा कर दिया। चार को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया। यह कामयाबी जसपुरा पुलिस के हाथ लगी है। घटना यह थी की 2 अक्टूबर की रात्रि को थाना पैलानी के रहने वाले संदीप त्रिपाठी व उनके भतीजा कानपुर से अपने घर पैलानी लौट रहे थे।

अज्ञात बदमाशों नें थाना जसपुरा के ग्राम सिकहुला के पास तंमचा दिखाकर 6500 रुपये नगद व 2 मोबाइल फोन को लूट लिया था। सूचना मंगलवार को थाना जसपुरा पर प्राप्त हुई। अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों की पहचान की गई। घटना में शामिल चार अभियुक्तों को थाना जसपुरा के ग्राम बिलौड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट के रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो अवैध तमंचा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवभूषण उर्फ अभय सिंह गड़रिया, भानू प्रताप यादव निवासी बाउण्ड्री थाना जसपुरा, सूरज निषाद पुत्र राजू निवासी अज्योरी थाना सजेती जनपद कानपुर और अभय प्रताप सिंह पुत्र अजय कुमार निवासी कैथी थाना सुमेरपुर (हमीरपुर) शामिल है। इस गुड वर्क की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी नें मीडिया को दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
