City News Uttar Pradesh
खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पानी पर विवाद मौत का कारण बन गया। फसल में पानी लगाने के झगड़े में गांव के तीन सगे भाइयों ने बटाईदार किसान को कुल्हाड़ी और लाठियों से पसार दिया। लहूलुहान हालत में उसने इलाज पूर्व ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार
Dispute over water in the field: Farmer murdered with axe, two arrested

बिसंडा थाना के सया गांव निवासी किसान रामनरेश भूमिहीन है। वह बटाई में खेती करता था। सोमवार शाम साथी गांव में लिए बटाई के एक बीघा खेत में धान की फसल में पानी लगाने गया था। वह रमेश के खेत में पानी लगा रहा था, उसी दौरान साथी गांव निवासी सगे भाई रामबाबू, सोनू और सुंदर पटेल कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा लेकर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। बेरहमी से पिटाई के बाद सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया।

घायल रामनरेश लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। गुहार लगाई तो नजदीक में मवेशियों को चरा रही 35 वर्षीय पत्नी सुनीता पहुंची। तीनों ने पत्नी की भी पिटाई कर दी। धमकी देकर तीनों भाई भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाबालिग यौन शोषण कांड: ‘फांसी’ पाए दंपती के बाद तीसरे इंजीनियर पर ‘सीबीआई’ का शिकंजा

City News Uttar Pradesh

Banda : रेलवे स्टेशन पर कोरोना का बसेरा, लेकिन बस स्टाप से थर्राया ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें अटल द्वार का किया लोकार्पण : विकास के प्रति दिखाये अटल इरादे

City News Uttar Pradesh

सूने घर से आ रही थी दुर्गंध : दीवार झांककर अंदर देखा तो मिला युवक का शव

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल चमकायेगें बिजली : बनेगा उप केंद्र

City News Uttar Pradesh

गजब, बुन्देलखंड का उद्धार: सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

ब्रेकिंग न्यूज़