City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध जल कनेक्शन में प्रधान कानून उलंघन के दायरे में आकर परेशानी में फंस गये। हेकड़ी नदारद हो गई नौ लोग इस जुर्म की चपेट में आये हैं। दरसल सरकारी पाइप लाइन तोड़कर अवैध जल संयोजन पर जल संस्थान अभियंता भूरागढ़ ने नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और अन्य कार्रवाई के लिए एसडीएम व थानाध्यक्ष मटौंध को पत्र भेजा है। भुरेड़ी गांव के प्रधान को भी अवैध जल संयोजन पर नोटिस भेजा है।

जलकल अभियंता ने बताया कि भूरागढ़ से त्रिवेणी मटौंध गई मेन पाइप लाइन को तोड़कर चंद्रपाल दुबे, कौशल आरख, बच्चू यादव, पप्पू यादव, जालंधर आरख, सद्दीक खां उर्फ डैनी, इस्लाम खां, कौशल आरख, नीतीश कुमार ने अवैध कनेक्शन कर लिए। इससे नियमित जल संयोजन उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा था।ऊपर सेजल संस्थान कर्मचारियों के साथ अभद्रता व धमकी दी जा रही थी। इस मसले पर अभियंता ने भुरेड़ी गांव के प्रधान लल्ला पाल चिलेहटा को निजी भवन में अवैध जल कनेक्शन करने पर नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर पानी के मूल्य का निर्धारण कर वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का बांदा बुलडोजर किया जा रहा हैं पैना : पूर्व विधायक के भवन पर करेगा गर्जना

डेढ़ लाख उड़ाने वाले ‘दो बदमाश’ गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

City News Uttar Pradesh

बांदा में वायरल फीवर की सूनामी: अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराईं, सांसें अटकीं !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा “शिक्षा और स्वास्थ्य” पर सख्त: “परखी जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

यातायात व्यवस्था पर पुलिस सतर्क : 476 वाहनों का चालान, 11 लाख 24 हजार का हुआ जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़