30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन नें जिले में योजनाओं के क्रियान्वन में “धरातल पर हकीकत का नजारा भांपना” शुरू कर दिया है। इस क्रम में उन्होंने राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी, डीसीडीएफ शाखा के खाद विक्रय केन्द के अलावा मण्डी तथा तहसील सदर के हटेटी पुरवा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। बारीकी से स्थितियां देखी औऱ भापी। सुधार के सख्त निर्देश दिये।

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत
Surprise inspection of DM Deepa Ranjan: Saw the ground reality of the arrangements

जिलाधिकारी दीपा नें पहले राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी पहुंची। निरीक्षण के दौरान धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया। धान क्रय केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार से अभी तक क्रय किये गये धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली।

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत
Surprise inspection of DM Deepa Ranjan: Saw the ground reality of the arrangements

धान क्रय हेतु उपलब्ध कांटा, बांट,पावर डस्टर एवं धान नमी मापक यंत्र को चेक कराया। केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। टोकेन रजिस्टर अपडेट न पाये जाने पर अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिये।उन्होंने केन्द्र में बोंरो की उपलब्धता की जानकारी ली।

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत
Surprise inspection of DM Deepa Ranjan: Saw the ground reality of the arrangements

डीएम ने डीसीडीएफ शाखा के खाद विक्रय केन्द, मण्डी का निरीक्षण किया। खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। स्टाॅक रजिस्टर को चेक किया। केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि खाद लेने वाले किसानों का खाद वितरण रजिस्टर में नाम व खतौनी संख्या भी दर्ज करायें।खाद क्रय करने हेतु आए किसानों से बातचीत की। समस्यायों को जाना। केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि खाद वितरण में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत
Surprise inspection of DM Deepa Ranjan: Saw the ground reality of the arrangements

इसके बाद वह तहसील सदर अन्तर्गत हटेटी पुरवा गौशाला पहुंची। गौशाला में कम संख्या में गौवंश पाये जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहर में विचरण कर रहे गौवंशो को एकत्र कर गौशाला में संरक्षित करें। गौशाला में उपलब्ध भूसा, चारे व पेयजल की जानकारी ली। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था एवं पर्याप्त भूसा रखने को कहा। हरे चारे की भी व्यवस्था के निर्देश दिये। गौवंशो को बीमारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन के सम्बन्ध निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !

भीषण गर्मी का अलर्ट : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड समेत आसपास के शहरों में तीन दिन तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें बुंदेलखंड को दी विकास पथ की सौगात : एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा ? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर डाला वोट

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र संभावित बाढ़ पर हुए रेड अलर्ट : प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़