25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पहरियादाई पर्यटन स्थल के रूप में बनेगा आकर्षण….

 

  • राजेश तिवारी 

अतर्रा (बांदा )- महुआ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पौंडरा में स्थित पहरियादाई स्थल पर राज्य पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया उन्होंने कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के जेई को तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए । सदर विधायक के साथ विमर्श कर विकास से संबंधित अन्य बिंदुओं की जानकारी तथा कार्यवाही का भरोसा दिलाया। कमिश्नर ने हो रहे विकास कार्यों को क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया।    सोमवार के दिन मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा गौरव दयाल एवं जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पौंडरा ग्राम सभा के दर्शनीय स्थल पहरियादाई मंदिर का दौरा कर राज्य पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। लोगों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों पर कमिश्नर ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाने के लिए निर्देशित किया ।तालाब में पिचिंग कराने मंदिर के पूर्ण विकास हेतु योजनाओं को शासन स्तर पर संदर्भित करने के लिए कहा। सांसद आरके सिंह पटेल ने विद्युतीकरण कराने का आश्वासन दिया है ।-पहाड़िया दाई मंदिर के महंत अजय दास जी महाराज ने परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग रखी जिस पर कमिश्नर ने जिलाधिकारी से शीघ्र प्रस्ताव भेजने  चौकी  स्थापना के लिए कहा ।-उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग द्वारा पहरियादाई स्थल विकास के लिए 88 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिससे बाउंड्री वाल हवन कुंड सेट टॉयलेट ब्लॉक इंटरलॉकिंग रोड मंदिर की सीढ़ियां पेड़ों के चबूतरे सहित 10 सोलर लाइट लगाया जाना प्रस्तावित है। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस  के अवर अभियंता अनूप राठौर ने बताया कि प्रस्तावित सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं सोलर लाइट लगाना शेष है जिसे शीघ्र ही लगाया जाएगा प्रोजेक्ट मैनेजर एलके तिवारी कार्य की निगरानी कर रहे हैं।– पर्यटन सूचना अधिकारी रामकुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में पर्यटन क्षेत्रों के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के अंतर्गत पहारिया दाई का विकास किया जा रहा है । जब कि सिमौनी धाम में केंद्रीय योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।-क्षेत्रीय गांवों मैं शादी के पश्चात वर वधू की देवी पूजन का पहला कार्यक्रम इसी स्थान पर होता है वर्ष में यहां  तीन बड़े मेले लगते हैं तथा प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।-पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम पहाड़िया दाई के विकास कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे है । सदर विधायक बांदा प्रकाश द्विवेदी के विशेष प्रयासों से पिछले 2 वर्षों से यहां विकास कार्य चल रहे हैं जिससे क्षेेत्र पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है । सदर विधायक बांदा प्रकाश द्विवेदी ने आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने का प्रण ब्यक्त किया हैं।


कार्यक्रम में सदर विधायक बांदा प्रकाश द्विवेदी भाजपा जिला अध्यक्ष रामकरण निषाद  पूर्व चेयरमैन पालिका राजकुमार  गुप्ता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता जगराम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय डॉक्टर अनिल त्रिपाठी रणजीत सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह नग निधि पुष्कर द्विवेदी कमल स्वरूप उर्फ बड़कू अवस्थी नरेंद्र सिंह नन्ना मनोज जैन जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल बांदा अशोक गुप्ता कल्पना वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल बांदा प्रद्युम्न नरेश आजाद  रजत सेठ अधिवक्ता राजेश द्विवेदी भाजपा नेता रामकिशुन बासु बाबा राज्य कर्मचारी खंड विकास अधिकारी महुआ संजय बघेल संघ बांदा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी संजय त्रिपाठी राजेंद्र पांडेय रंजीत सिंह एडीओ कोआपरेटिव वीर सिंह रचना अनुज अनिरुद्ध शैफाली विचित्र वीर रोहित लाल भैया धर्मेंद्र ओमपाल आदि ग्राम पंचायत सचिव के साथ अतर्रा तहसील दार विजय प्रताप सिंह नरैनी तहसीलदार सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नरैनी  सियाराम गिरवां थाना प्रभारी एस आई सत्यपाल सिंह यसआई राजेश यादव यसआई अतर्रा हरगेंदर सिंह  -किसानों एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ कमिश्नर गौरव दयाल जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व सांसद आरके सिंह पटेल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने क्षेत्रीय लोगों एवं किसानोंं के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी करने की अपील की तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही । इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई ।

 

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला …

यूपी : मानवता हुई शर्मसार, कोरोना से पिता-पुत्र की मौत देख पड़ोसियों ने बंद कर ली खिड़कियां, छह घंटे तक दरवाजे पर पड़ा रहा शव …

बांदा बन गया ‘तंदूर’ : आसमान से बरस रही आग, ज़मीन पर तड़प रही ज़िंदगी !

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर ‘गाज’ : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें

City News Uttar Pradesh

प्लॉटिंग ‘माफियाओं’ पर प्राधिकरण का ‘शिकंजा’ : बुलडोज़र ‘दहाड़नें’ का काउंटडाउन शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़