- राजेश तिवारी
अतर्रा (बांदा)- पीजी कॉलेज के कृषि विभाग में आयोजित ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना अंतर्गत आयोजित रविगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने आजीविका के साथ आय आधारित खेती करने के तरीके बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं जीवों के साथ सतत संतुलन करके ही हम पूर्ण सार्थक जीवन जी सकते हैं।जल संतुलन के साथ वायु और ताप संतुलन के लिए सजग होना होगा।खेती में उर्वरता संतुलन बनाकर अच्छी फसलें ले सकते हैं । मेहनत करके की गई खेती एवं नई तकनीक का उपयोग कर खेती आधारित आय में बढ़ोतरी कर जीवनस्तर सुधार करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। अतर्रा महाविद्यालय में आयोजित कृषक वैज्ञानिक छात्र अंतरक्रिया एवं परिचर्चा कृषि गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह व जल योद्धा उमा शंकर पांडेय तथा कालेज प्रबंधक कर्ण सिंह प्राचार्य डॉ एसी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया । अतिथियों द्वारा कृषि संकाय द्वारा संपादित पत्रिका प्रथम मौसम आधारित कृषि सलाह बुलेटिन का विमोचन किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि रबि फसलों की विस्तृत व्याख्या किया मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी ।
विशिष्ट अतिथि उमा शंकर पांडेय ने जल संरक्षण करने पर बल देते हुए कहा कि कृषि में ड्रिप सिंचाई तथा रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग कर जमीन को अन उपजाऊ होने से बचाया जा सकता है तथा भूगर्भीय जल का संरक्षण कर सकते हैं। कृषि फार्म अधीक्षक लेखराज निरंजन ने फसलों की उपज बढ़ाने हेतु उन्नतशील बीज का प्रयोग करने तथा जैविक खाद का उपयोग कर उत्पादन करने की जानकारी दी। प्रगति शील किसान जाहिद अली अतर्रा ने आधुनिक विधि से सब्जियों एवं धान फसलों की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर कृषि संकाय विभागाध्यक्ष डॉ केपी कुशवाहा डॉ संजय श्रीवास्तव डॉ विवेक चक्रवर्ती डॉ सी एल कुशवाह डॉ नवल किशोर गुप्ता डॉ सियाराम आदि लोगों ने भी सम्यक जानकारी दी। बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के सभी छात्र छात्राओं ने प्रोजक्ट प्रस्तुत किया। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह सेंगर रमेश चंद गौतम मोहतरा आलोक तिवारी तिलोई देवेश कुमार मिथिलेश कुमार धीरेंद्र कुमार सिंह रणजीत सिंह रवि भूषण बाजपेई आदि सहित किसान व छात्र मौजूद रहे। कालेज प्राचार्य डॉ अवधेश चंद्र मिश्र ने अतिथियों का आभार जताया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
