24.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावधान-होशियार फिर गिरने लगी हैं गाज। जी हाँ हम आपको खबर बता रहे हैं बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की। जिलाधिकारी आनंद सिंह के निर्देश पर खनिज अधिकारी सुभाष सिंह एक बार फिर सख्त मूड में हैं औऱ बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की चेकिंग शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत बालू के अवैध परिवहनमें आज ट्रक और ट्रैक्टरो पर शामत आ गई और पकड़े गये।


मामला नरैनी क्षेत्र के कोलावल रायपुर खदान से संबंधित है। यहां से ट्रक और ट्रैक्टर से बालू का अवैध लोडिंग कर परिवहन किया जा रहा था। मामला खनिज अधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होने खान निरीक्षक जीतन सिंह को निर्देश दिये। खान निरीक्षक, नरैनी सीओ तथा थाना प्रभारीनें ग्राम बांसी के पास ट्रक एवं उसके चालक रामगोपालऔर ट्रैक्टर चालक अनूप निवासी कोलावल रायपुरको वाहनों में बालू लोडिंग के साथ पकड़ लिया। वह परिवहन प्रपत्र भी मांगने पर नहीं दिखा पाये। मालिकों का नाम क्रमशः राम मनोहर एवं देवी चरण बताया। स्वीकारा कि वह चोरी से बालू लोडिंग कर बेचने ले जा रहे थे।


निरीक्षक टीम नें ट्रक और ट्रैक्टर जब्त कर चालकों एवं मालिकों के विरुध्द खनिज नियमावली की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाई से बालू का अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति फिलहाल मच गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा विभागीय कार्यों के साथ बाढ़ तैयारी समीक्षा : दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

आधी रात सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छलांग: ‘ऑक्सीजन प्लांट’ का मिला लाइसेंस !

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव पर सुनवाई चार जनवरी को : बांदा में भी धड़कनें हुई तेज

ब्रेकिंग न्यूज़