City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेडिकल कालेज में गजब हो गया। इमरजेंसी वार्ड से अचानक लापता प्रसूता की 24 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस के रेजिडेंसी बिल्डिंग के सामने नाली में लाश मिली। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना से कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर उंगलियां उठ रहीं हैं।

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश
Strange happened in the medical college: Dead body of missing female patient found in the campus

जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम अनथुआ निवासी रामसेवक की पत्नी पंचवटी (40) डिलेवरी के लिए 3 नवंबर को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुई थी। अगले दिन उसको पुत्री पैदा हुई। मंगलवार को डिस्चार्ज से पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती किया। रात में पति और उसकी बड़ी भाभी प्रेमा देखरेख करने के लिए रुके थे। सुबह पंचवटी बेड पर नहीं थी। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो 5.42 बजे गेट से बाहर निकलती हुई दिखाई दी।

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश
Strange happened in the medical college: Dead body of missing female patient found in the campus

मेडिकल कॉलेज कैंपस में जिस स्थान पर लाश मिली है वहां पर मृतका के पति रामसेवक और देवर जगदीश ने कम से कम 20 बार खोज बीन की थी। तब वहां लाश नहीं थी। अब यहां सवाल यह उठता है कि मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही पुलिस चौकी है। परिजनों ने पुलिस को कुछ ही घंटे बाद मरीज के गायब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद भी पुलिस का जवाब था कि वह तलाश कर रही है। क्या पुलिस ने अस्पताल परिसर में खोजबीन नहीं की? अगर खोजबीन की थी तो फिर लाश वहां कहां से आ गई ?

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश
Strange happened in the medical college: Dead body of missing female patient found in the campus

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस के कौशल ने बताया कि महिला मरीज के गायब हो जाने के बाद हमारे कर्मचारियों ने भी मेडिकल कॉलेज के संभावित स्थानों पर खोजबीन की थी, उस स्थान पर भी देखा गया था जहां आज लाश मिली है। लाश यहां कैसे पहुंची और घटना क्या हुई है यह पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज पर लापरवाही के आरोप के भी जांच की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर महायुद्ध: कांग्रेस ने ‘फूंका’ सरकार के खिलाफ ‘आंदोलन’ का ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा: : इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरें निराधार, बसपा को कमजोर दिखाने की राजनितिक चाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए एनपीएफ करेगा आंदोलन …

City News Uttar Pradesh

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान

राजनीति : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा के रवैये से संभव नहीं निष्पक्ष उपचुनाव, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़