- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें यादव बाहुल्य गांव में प्रचार की ताकत झोंकी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमी के उद्धार के नाम पर भाजपा प्रत्याशी आर.के सिंह पटेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल बबेरू विधान सभा कें ग्राम बाकल में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा की यह गांव यादव बाहुल्य है। आप लोगों को भारत कें शेरे दिल 56 इंची सीना रखने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने कें लिये भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान करना एवं कराना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नें धार्मिक भावनाओं को उकेरते हुये कहा की पीएम मोदी कें चलते अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है। अब मथुरा में कृष्ण जन्म भूमी मुक्ति कराकर पीएम मोदी मंदिर बनायेगें। इस लिये यदुवंशी समाज को चाहिये की अबकी बार चार सौ पार का नारा सफल बनाने मे मोदी कें हाथों को सशक्त करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
