24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल
उत्तर प्रदेश

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग की इनकम बढ़” गई है। बजट का “मिल जुल कर वारा -न्यारा” हो रहा है। “डेंगू का साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आर्थिक विकास” की सी “पट कथा” लिख रहा है।

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल
Health department lost revenue due to dengue outbreak? This situation is amazing

इस खबर की सत्यता के लिये छोटा सा उदाहरण पेश है। डेंगू की रोक -थाम के लिये “स्वास्थ विभाग नें मच्छरों को मार भागने के नाम पर चार लाख रुपये खर्च कर डाले हैं,पर मच्छरों की बैटिंग चौतरफा” है। प्रतिदिन “डेंगू के मरीजों की आवक अस्पतालों में बढ़ती” जा रही है।

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल
Health department lost revenue due to dengue outbreak? This situation is amazing

कहावत यही चरितार्थ हो रही है “ज्यों -ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता” ही गया। रविवार को भी डेंगू पीड़ितों के जिला चिकत्सालय आने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। सरकारी आंकड़ों में हीं संख्या डेढ़ सौ के पार हो चुकी है। जिले में इन दिनों मच्छर जनित बीमारी वायरल फीवर और डेंगू से अस्पताल भरे पड़े हैं। प्रतिदिन 1000 से 1500 मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। फिर भी बीमारी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। डेंगू के केस भी प्रतिदिन मिल रहे हैं।


उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसने मार्च माह से अब तक मच्छर लार्वा नष्ट करने में लगभग चार लाख रुपये खर्च किए हैं। यह रुपया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फागिंग, पंप, जागरूकता के लिए पंपलेट्स, हैंडबिल आदि में खर्च किया गया है। शहरी क्षेत्र में चार टीमें घर-घर सर्वे कर जागरूकता अभियान भी चला रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग अब डेंगू रोग के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की 1596 आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग ले रहा है। यह आशा 16 अक्तूबर से गांव-गांव में जाकर मच्छरजनित बीमारियों से रोकथाम के लिए जागरूक करेंगी। पर सच्चाई यह है की स्वास्थ विभाग के यह दावे खोखले हैं। धरातल में महज खानापूरी हो रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

City News Uttar Pradesh

टमाटर की बगावत को अन्य सब्जियों नें भी दिया समर्थन : आलू-प्याज-गोभी ने भी रुलाया

City News Uttar Pradesh

मानवता शर्मसार: महोबा में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर मृत गोवंश को घसीटा, वीडिया सोशल मीडिया में हुआ वायरल

City News Uttar Pradesh

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कुंभ मेला तैयारी की गहन समीक्षा : सिंचाई की जानी स्थिति

City News Uttar Pradesh

यूपी : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़