City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद के भाई के साथ अभद्रता, आरोपित गार्ड को हिरासत में लेकर कराया गया मेडिकल परीक्षण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बैंक में अकाउंट स्टेटस देखने गए सेवानिवृत्त चिकिसाधिकारी व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के भाई के साथ शराब के नशे में धुत सुरक्षा गार्ड ने अभद्रता की। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया और मुकदमा दर्ज किया है।


अतर्रा के मोहल्ला भागवत नगर निवासी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी चुन्नीलाल उपाध्याय लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के भाई हैं। वह मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गंगेही रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अपना अकाउंट स्टेटस देखने गए थे। वह शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे और स्टेटस की जानकारी जाननी चाही। शाखा प्रबंधक ने कंप्यूटर सही न होने की बात कहकर सहायक प्रबंधक के पास भेज दिया। सहायक प्रबंधक ने पटल नंबर पांच में स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने को कहा। पटल नंबर पांच में तैनात कर्मचारी ने केवाईसी उपलब्ध कराने की बात कही।

 

सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी दोबारा शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे और केवाईसी मौके पर न होने की बात कहकर स्टेटस उपलब्ध कराने की बात कही। वह शाखा प्रबंधक से बात कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्ड शिवविजय सिंह ने चुन्नीलाल उपाध्याय से गालीगलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बैंक में अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह शाखा प्रबंधक ने गार्ड से बंदूक छीनकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया।


– इनका ये है कहना
सूरज पांडेय (प्रभारी अतर्रा थाना) का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए गार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। ड्यूटी के दौरान गार्ड शराब के नशे में था। अमित श्रीवास्तव (शाखा प्रबंधक एसबीआइ अतर्रा) ने बताया कि बैंक ग्राहक के साथ अभद्रता करने पर पुलिस बुलाकर गार्ड को हिरासत में दे दिया गया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।


चुन्नीलाल उपाध्याय सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी का कहना है कि काउंटर नंबर पांच पर लिपिक से जानकारी करने लगा। बाद में ड्यूटी पर तैनात गार्ड शराब के नशे में अचानक गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर शाखा प्रबंधक समेत पुलिस से शिकायत की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

City News Uttar Pradesh

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे ‘सजना’ तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

सुरक्षा में बड़ी चूक : कचहरी परिसर में अपराधी ने अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मच गई अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

तालाब में कुन्टलों मरी मछलियां उतराई : मचा हड़कंप एवं मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

ब्रेकिंग न्यूज़