28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध असलहा के साथ धमकी भरा मैसेज डालकर युवक ने फोटो की अपलोड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन नामजद हुए गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुई कार्रवाई

 

चित्रकूट। बहिलपुरवा थानांतर्गत किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में तीनों नामजद आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हाई कोर्ट में क्राइम-ब्रांच क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CBCID) के महानिदेशक को तलब किए जाने के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में हाई कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत सात को आरोपित बनाया था।
सीबीसीआइडी के उप निरीक्षक हरिनंदन सिंह और बिहागड़ सिंह मंगलवार दोपहर चित्रकूट पहुंचे। जिले के सेमरदहा निवासी सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपित लवकुश पुत्र हेमराज, लालमन पुत्र मूलचंद्र, सोनू पुत्र मैकू लाल को गिरफ्तार कर लिया। बहिलपुरवा थाना प्रभारी रजोला नागर ने इसकी पुष्टि की।

चित्रकूट : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन नामजद हुए गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुई कार्रवाई
Chitrakoot: Three arrested in gang rape and murder case, action taken after reprimand from High Court

उल्लेखनीय है कि बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एकगांव में 22 अगस्त, 2020 की रात 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया था, जबकि पीड़ित परिवार दुष्कर्म व हत्या की बात कह रहा था, लेकिन पुलिस ने अनसुनी की थी। इस पर पीड़ित परिवार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण ली थी। हाई कोर्ट ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोपित तत्कालीन थाना प्रभारी सहित सात के खिलाफ जांच सीबीसीआइडी को सौंपी थी। साथ ही प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। 10 माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट कोर्ट में नहीं पेश की गई। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति दीपक की खंडपीठ ने याची की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। याची का कहना है कि पुलिस सुन नहीं रही थी तो पहले स्थानीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपर सत्र न्यायाधीश ने तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज पांडेय, आरोपित सोनू, लवकुश, लालमन व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआइआर के आदेश दिए थे। याची के अधिवक्ता आरपीएल श्रीवास्तव ने बताया कि सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया था, जिसमें मृतका के कपड़े में सीमेंस की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला “बहुप्रतीक्षित बाईपास”

जलशक्ति मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश वालों पर दबिशें: शीघ्र होंगे गिरफ़्तार

City News Uttar Pradesh

हाय दयिया : प्रधान चूस रहें अंगूठा, खजाना मिला खाली …

ब्रेकिंग न्यूज़