![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बीएड में दाखिले की तैयारी कर रहे हज़ारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के परिणाम की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, 14 या 16 जून को रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है, जिससे बीएड उम्मीदवारों को अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 जून तक स्कैनिंग कार्य पूर्ण कर लिया। अब कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से उत्तर कुंजी से मिलान करते हुए ओएमआर शीट्स की जांच की जा रही है। सोमवार शाम तक 70 फीसदी से अधिक चेकिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार 16 जून तक परिणाम घोषित करना अनिवार्य है। हालांकि, 15 जून रविवार होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिजल्ट की संभावित तारीख 14 या 16 जून तय की है।

प्रत्येक चरण में ओएमआर स्कैनिंग, उत्तर कुंजी परीक्षण, कंप्यूटर चेकिंग, सुरक्षा निगरानी को अत्यंत गम्भीरता से पूर्ण किया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम बीएड प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर देख सकेंगे। इसके बाद कॉलेज अलॉटमेंट और काउंसलिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
