25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस
उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धनतेरस को लेकर बाजार सज चुका है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक और फुटपाथ पर सजी सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

धनतेरस के त्योहार पर इस बार सोने व चांदी के नए डिजायन के सिक्के और लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां आकर्षण होंगे। कारोबारियों ने अबकी पर्व को लेकर ढेरों उम्मीद लगाई है। लेकिन इस बात का डर भी सता रहा है कि महंगाई कहीं ग्राहकों की संख्या कम न कर दे। हालांकि दुकानों में उमड़ती भीड़ देखकर त्योहार की रौनक पर चार चांद लगाए हुए हैं।

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

इस साल धनतेरस में पिछले कुछ सालों की अपेक्षा सोने, चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। सराफा बाजार अबकी खूब चमक रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्री बुकिंग, नए मोबाइल, होम थिएटर की लांचिंग और बर्तन बाजार में काफी छूट मिल रही है। धनतेरस से एक दिन पहले ही बाजार में रौनक बढ़ गई।

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

सभी को धनतेरस व इस पर खरीदारी का इंतजार है। मान्यता भी है कि इस दिन हर व्यक्ति को कुछ न कुछ नया खरीदकर घर लाना चाहिए। कई महीनों से लोगों का इंतजार भी त्योहार के साथ खत्म हो गया। बर्तन विक्रेता विजय छिरौलिया ने बताया कि साल भर बर्तन व्यवसायी इसी दिन का इंतजार करते हैं।

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

क्योंकि ज्यादातर लोग धनतेरस में बर्तन अवश्य खरीदेंगे। व्यवसायी प्रेम शंकर उर्फ लब्बन ने बताया कि इस बार बर्तनों में करीब 20 फीसद तक महंगाई बढ़ गई है। इस त्योहार में अक्सर लोग गिलास, कटोरी, बाल्टी, चम्मच, डिब्बे व थाली का सेट खरीदते हैं। ये वैरायटियां अलग-अलग शो में मौजूद है।

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

सर्राफ व्यवसायी बताते हैं कि इस बर सोने चांदी की कीमत बढ़ गई है। सोना प्रति दस ग्राम 80,900 रुपये है। इसी तरह चांदी 98,500 हजार रुपये प्रति किलो है। धनतेरस के अवसर पर अधिक आमदनी कमाने की जुगत में भी कई सराफा कारोबारी जुट गए हैं। मिलावटी चांदी के सिक्कों की बाजार में बड़ी तादाद है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दूसरी मंजिल से गिरकर टायल्स मिस्त्री की मौत…

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण …

City News Uttar Pradesh

बिजली चोरों के उड़े होश : विद्युत एवं विजिलेंस टीम नें डाला छापा

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का चैन खो गया: भूख – नींद भी कर रही है लुका छिपी !

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़