- विनोद मिश्रा
बांदा। जालसाज महिला प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी में फंस गई। इस महिला नें पति का नाम बदल कर आवास के लिये दो लाख धन लें लिया। डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश जैन की जांच में यह यह जालसाजी का फर्जीवाडा उजागर हुआ। अब विभाग इससे रिकवरी कर कानूनी कार्यवाई करेगा।

जालसाजी की दास्तां शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर चमरौडी में रहनेवाली आशा नाम की महिला की कारस्तानी है ! इसनें नरैनी तहसील में फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। इसे अगस्त 2019 में प्रथम किस्त 50,000 की दी गई। उसी वर्ष दिसंबर में डेढ़ लाख रुपए की एक और किस्त उसके खाते में ट्रांसफर की गई। इस बीच इस महिला के खिलाफ शिकायते आना शुरू हुई। जिसमें उसे एक जालसाज महिला बताया गया।

इसलिए विभाग ने अंतिम किस्त जारी करने से पहले तहसील द्वारा महिला के बारे में जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह महिला वास्तव में फ्रॉड है। इसने फर्जी पति के नाम का इस्तेमाल कर सरकारी धन निकाल लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राकेश जैन जैन ने बताया कि इस महिला से धन की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए उसे नोटिस दी गई थी, लेकिन उसने नोटिस रिसीव नहीं की है। अब राजस्व विभाग के जरिए से उससे वसूली की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
