25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सूखे और जल संकट के लिए बदनाम बुंदेलखंड, धान उत्पादन में लखपति, बढ़ा रकबा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । सूखे और जल संकट के लिए बदनाम बुंदेलखंड अब पानीदार होने के साथ धान उत्पादन में भी ‘लखपति’ बन गया है। यहां एक लाख से अधिक किसान धान की खेती से मालामाल हो रहे हैं। ऐसा केंद्र और प्रदेश सरकार की लगातार मानीटरिग व पानी मिलने से संभव हुआ है। इस साल पूर्वाचल में पैदा होने वाली शियाट्स-1 और पीआर-121 धान की प्रजातियां किसानों की खास पसंद बन गई हैं। चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में पहली बार ये प्रजातियां रोपी जाएंगी, जो अब तक उगाई जा रही सोनम व पंत प्रजाति से ज्यादा फायदेमंद मानी जा रही हैं।


खरीफ की फसल के लिए करीब एक लाख 38 हजार हेक्टेअर रकबा में सर्वाधिक 53 हजार 561 हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई होगी। पिछले साल की तुलना में इस बार 523 हेक्टेअर रकबा बढ़ा है। कृषि विभाग ने दोनों नई प्रजातियां मंगवाई हैं। इनकी मांग बांदा के अतर्रा, नरैनी, खुरहंड, महुआ व बिसंडा समेत सभी जिलों में है। कृषि विभाग का दावा है कि पीआर-121 व शियाट्स-1 पैदावार और स्वाद में बेहतर हैं।


शियाट्स-1 प्रजाति सोनम और पंत-24 का विकल्प पीआर-121 है। नई प्रजातियों के धान का चावल खुशबू और स्वाद के मामले में अच्छा होता है। बाजार में अधिक मांग है। शियाट्स प्रजाति 125 दिनों में पककर तैयार होती है। इसकी उत्पादकता 40 से 45 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है, जबकि सोनम 145 दिन में पकता है और पैदावार भी 35 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेअर ही है। इसी तरह पीआर-121 की उत्पादकता 60 से 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि पंत-24 50 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेअर ही होता है। हालांकि, दोनों के पकने का समय लगभग बराबर है।


बुंदेलखंड में किसान परसन बादशाह, महा चिन्नावर, ऊषा बासमती 1121, ऊषा बासमती 1509, एनडीआर-2064 भी रोपते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान के बीज में सरकार 80 फीसद अनुदान दे रही है। मोटे प्रजाति के धान के बीज की कीमत 3580, पतले धान की 3610 व बासमती 1509 की 4480 रुपये प्रति क्विंटल है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, बंदूक बरामद

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव

बांदा-टांडा हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटेजाम में फंसे रहे वाहन

अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म: पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे ‘प्रकृति के प्रहरी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी ‘गिद्धों’ की आबादी

ब्रेकिंग न्यूज़