- विनोद मिश्रा
बांदा। गणेश महोत्सव शताब्दी समारोह में शिरकत करने आये प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद का सीमा प्रवेश करते ही सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के के नेत्तृव में हजारों कार्यकर्ताओ के साथ फूल मालाओं औऱ आतिश बाजी के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ऐशा स्वागत देख भाव विभोर हो गये।

देर शाम स्वागत के इस क्रम में उप मुख्य मंत्री नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव शताब्दी समारोह में पहुंचे। दीप प्रज्वलित कर महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ कराया।

इस दौरान नूतन बाल समाज के सभापति पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव के इतिहास की जानकारी दी। साथ ही प्रति वर्ष महोत्सव आयोजन के लिये शासन से अनुदान की मांग की।

उप मुख्य मंत्री नें शताब्दी समारोह पर आयोजक मंडल को शुभकामना दी। अनुदान के लिये जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भेजवाने को कहा। उन्होने कहा की ऐसे आयोजन अध्यात्म,आस्था एवं प्रतिभाओं को उत्कृष्टता प्रदान करने का अवसर प्रदान करते है।

उन्होने महोत्सव में हुये सफल आयोजनों के प्रति भी शुभ कामना दी। इसके साथ ही देर रात तक कवियों की काव्य धारा श्रोताओं को रस मुग्ध करती रही। एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुतितियां श्रोताओं को हास्य, व्यंग, राष्ट्र प्रेम से सराबोर करती रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
