27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के फूटाकुआं कोतवाली क्षेत्र रविवार सुबह 58 वर्षीय सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने फांसी लगा ली। उनके शव के पास से पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उस नोट में शहर की एक ब्यूटी पार्लर संचालक युवती और उसके भाई पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि साल 2018 से ये लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी
Body of bullion trader found hanging under suspicious circumstances, mention of blackmailing in suicide note and names of two people found

आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के दो सयाने बेटे और एक विवाहित बेटी है। मृतक शैलेश की चौक बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है और वो अधिवक्ता भी था। सीओ सिटी का कहना है कि सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल के पास सुसाइड नोट भी मिला है। राइटिंग जांच के लिए फोरेंसिक लैब नोट भेजा जाएगा।

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी
Body of bullion trader found hanging under suspicious circumstances, mention of blackmailing in suicide note and names of two people found

– सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र

पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमे शहर के एक सोनी का भी जिक्र है। मृतक के भाई इंद्रेश जड़िया ने बताया कि दबंग सोनी ने युवती का सहारा लेकर ब्लैकमेल किया। चार साल में 60 किलो चांदी और 60 किलो चांदी की कीमत ले चुके थे। कुछ दिनों से 60 किलो चांदी और मांग रहे थे। इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती शहर के जरैली कोठी और उसका भाई ईदगाह रोड के रहने वाले हैं।

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी
Body of bullion trader found hanging under suspicious circumstances, mention of blackmailing in suicide note and names of two people found

शैलेश जड़िया ने घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में मवेशी बाड़े में जाकर रविवार को फांसी लगाई। वह रोज की तरह आज भी फूल-पौधों की सिंचाई की बात कहकर निकले थे। पत्नी नीलम घटना के बाद सेही बेसुध हैं। उनकी बेटी अरुंधति की पिछले वर्ष शादी हो चुकी। वहीं, दो बेटे ऋषभ और कन्हैया पिता के साथ दुकान में बैठते थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव, 969 मतदान केंद्रों पर मतदान कल …

फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में…

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना ! …

रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, विधायक प्रकाश आकर्षण का रहे केंद्र

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़