31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बाम्बेश्वर पर्वत पर स्थित बमदेव भोलेनाथ का ऐतिहासिक मंदिर है। कोरोना महामारी के दौरान इस पर्वत पर कुछ मुसलमानों द्वारा कथित रूप से अवैध मस्जिद का निर्माण करा लेने का आरोप है। इस पर अब विश्व हिंदू परिषद विरोध पर उतर आया है। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। मस्जिद हटाने की मांग की गई।

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी का आरोप है कि भगवान शिव के इस पर्वत पर यह मस्जिद छुपकर अवैध रूप से बनाई गई है। विश्व हिंदू परिषद ने पत्र में आरोप लगाया कि इस्लामिक तत्व भारत में इस्लामीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे कृत्य को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा।

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मस्जिद को तत्काल हटाया नहीं गया तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद इसे गिरा देंगे। बाम्बेश्वर पर्वत पर स्थित इस प्राचीन मंदिर के पुजारी पुत्तन महाराज और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने भी इस मस्जिद का विरोध किया है, और दोनों ने इसे अयोध्या और काशी-मथुरा जैसी स्थिति में बदलने का खतरा बताया है।

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष अशोक उमर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कट्टरपंथी मुसलमानों ने बाम्बेश्वर पर्वत पर एक अवैध मस्जिद का निर्माण किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मस्जिद को बुलडोजर से गिराया जाए। आरोप है कि वहां लगभग आधा दर्जन मजार भी बन चुके हैं, और जुमा की नमाज पढ़ी जाती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चलती कार में दरिंदो की हैवानियत: सात थाना क्षेत्र से गुजरी गाड़ी, राजधानी में खुली सुरक्षा की पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा की तकदीर में प्रकाश की ‘लकीर’: विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटर

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट मंडल के दोनोँ सांसदों पर टिकट कटने का खतरा ? राम जानें क्या होगा अंजाम !

City News Uttar Pradesh

अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

संभल -भ्रष्टाचारी डीपीआरओ को बचाने में लगे अफसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़