![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने जेष्ठ एवं सहायक अभियोजन अधिकारियों को ‘ई-प्रासीक्यूशन’ पोर्टल पर सभी मामलों की फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम नें जिला शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें, ताकि अपराधियों को सजा दिलाते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो।

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि सभी सम्मन की तामील समय पर कराई जाए। सुनवाई के दौरान संबंधित गवाहों और साक्ष्यों को प्रस्तुत करने में कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि वे वापस न लौटें और मामलों की सुनवाई में व्यवधान न आए। महिला अपराधों, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही डीएम ने सभी संबंधित वादों में प्रभावी कार्यवाही और पैरवी करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीजी संवर्ग और डीजीसी संवर्ग के अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए समय से पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक अभियोजन अजय कुमार तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय बहादुर सिंह समेत अन्य शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
