
- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिसकर्मियों के “स्वास्थ्य और फिटनेस” को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन, बांदा में अत्याधुनिक जिम का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया गया और फीता काटकर जिम को सभी पुलिसकर्मियों के लिए समर्पित किया गया।

इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि “पुलिसकर्मियों को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप” से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सेहत का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। इस जिम से उन्हें फिट रहने और तनाव दूर करने में मदद मिलेगी।

जिम में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेचिंग से लेकर स्ट्रेंथ बिल्डिंग तक के सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि ड्यूटी के बाद या पूर्व में पुलिसकर्मी अपने समयानुसार यहां आकर वर्कआउट कर सकें। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्णकांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र, अन्य पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

सभी ने जिम का निरीक्षण किया और इसे पुलिस बल के लिए एक शानदार पहल बताया। पुलिसकर्मियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अब स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त समय निकालने या बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस लाइन में ही उपलब्ध इस सुविधा से वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
