
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति की दुनिया में अक्सर देखा गया है कि ज़रा सी तबियत बिगड़ते ही नेता कार्यक्रम रद्द कर आराम के बहाने ढूंढ लेते हैं।

लेकिन राजनीति में सेवा की परिभाषा क्या होती है ‘यह जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद’ ने एक बार फिर साबित कर दिया। लगातार 10 दिन से वायरल बुखार से पीड़ित रहने के बावजूद उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर पहुंचने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान कराया।

डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है, लेकिन निषाद अपनी आदत से मजबूर हैं। भीषण थकान और बुखार के बीच भी वे जनता के मुद्दों से किनारा नहीं कर पाए। सुबह से ही उनके आवास पर फरियादियों की भीड़ लगी थी।

मंत्री निषाद ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। लोग हैरान थे कि जब डॉक्टर उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दे रहे हैं, तब भी मंत्री जी पूरी तत्परता के साथ समस्याओं पर कार्रवाई करते रहे। डॉक्टरों की पुनः सलाह के बाद अंततः मंत्री को अपने कार्यक्रम स्थगित कर बेड रेस्ट लेने को मजबूर हुए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
