29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मांगों पर अड़े एंबुलेंस चालकों और ईएमटी की हड़ताल पर प्रशासन सख्त हुआ है। प्रशासन, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर सभी 47 एंबुलेंस की चाबियां छीनकर अपने कब्जे में ले लीं। प्रशासन की सख्ती से कुछ चालक और ईएमटी काम पर लौट आए। एंबुलेंस सेवा बहाली के लिए परिवहन विभाग ने प्राइवेट चालक उपलब्ध करा दिए हैं। दावा किया गया है कि 20 से ज्यादा एंबुलेंस मरीजों को ढोने में लग गईं।


हड़ताल पर आमादा चालकों और ईएमटी ने 25 जुलाई की रात 12 बजे से सभी सरकारी एंबुलेंस का संचालन रोक दिया था। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शासन की सख्ती पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ, एसडीएम सदर सुधीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, सीएमओ वीके तिवारी, आरटीओ और एंबुलेंस सेवा डीपीएम उमेश द्विवेदी फोर्स के साथ धरना स्थल पहुंचे और हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उनसे एंबुलेंस की चाबियां छीन ली गईं।


इस दौरान आंदोलनकारी एंबुलेंस कर्मियों ने हंगामा भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। सीएमओ और डीपीएम ने बताया कि 22 एंबुलेंस का स्टाफ हड़ताल से वापस आ गया है। उन्होंने एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी।शेष 25 एंबुलेंस संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका में मोहन साहू की बर्खास्तगी पर खुशी का माहौल: मुकदमा दर्ज की भी मांग

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा ‘चोरों का नेटवर्क ‘: डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !

अस्पताल में ‘टॉर्च’ से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाली अटल संकल्प यात्रा, मच गई धूम

City News Uttar Pradesh

कार में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म : समझौते के नाम पर पीड़िता को तीन दिन तक बनाया बंधक …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें ‘पार्टी हित’ में पी लिया ‘विष’: सांसद कृष्णा का ‘उल्टा’ पड़ा दांव !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़