City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार : रोड बनी नहीं प्रधान औऱ सचिव द्वारा रुपया हजम …

 

  • मुफीद आलम

बबेरू (बाँदा) – भ्रष्टाचार की हद हो गई। रोड बनी ही नहीं। प्रधान औऱ सचिव नें मिलकर पूरा रुपया हजम कर लिया। आयुक्त नें मामले की जांच के आदेश दिये हैं।


यह आश्चर्य जनक मामला बबेरू तहसील के औगासी ग्राम का है। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के द्वारा सीसी मार्ग का पैसा पिछले पंचवर्षीय में मार्च 2021 में ही निकाल लिया गया, लेकिन मौके पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया गया। पूरे धन का बंदरबांट विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कर लिया गया। मौके पर किसी प्रकार का कोई सीसी रोड नहीं है। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ।

विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल प्रभारी शिव विलास शर्मा ने बताया की हमने कमिश्नर को लिखित शिकायती पत्र दिया है जिस पर उन्होने कार्यवाही का अस्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 साल पहले इस गली को बनाया गया था तब से आज तक किसी प्रकार का कोई नया काम नही किया गया है सचिव व प्रधान कई बार आये, गली की नाप भी किया, लेकिन निर्माण नही करवाया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर में प्रकाश ‘विपक्ष’ की बनें चिंता: द्विवेदी का जलवा कायम, विरोधियों के समीकरण फेल !

City News Uttar Pradesh Desk

विधान सभा चुनाव : टिकट प्रत्याशा में प्रचार भी हुआ गर्म, बबेरू है नरम ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी ‘नई उड़ान’: खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की चाबी

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

प्रेम संबंधों पर विवाद: युवती की हत्या का हुआ खुलासा, भाई गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़