City News Uttar Pradesh
चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र
उत्तर प्रदेश

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के ग्राम जमालपुर के बृजानंद आश्रम परिसर में चाइल्ड ट्रस्ट के कोर्डीनेटर महेन्द्र सिंह गौतम की पूज्य माता जी की स्मृति में जरूरतमंद लोगो को वस्त्र वितरित किये गये साथ ही बच्चों को पौष्टिक किट दलिया, पोहा, बिस्कुट, काम्पलेन उपलब्ध कराये गये। इसके पूर्व भी संस्था व्दारा कोरोनाकाल में राशन किट एवं मास्क वितरित किये जा चुके है।

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र
Sensitivity of the Coordinator of Child Trust: Clothes distributed

कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र सिंह गौतम ने बताया कि संस्था नें दो दर्जन से अधिक लोगो को वस्त्र एवं बड़ी संख्या में बच्चो को पौष्टिक किट वितरित की है । कोरोना की तीसरी लहर अशंका को देखते हुए लोगो को जागरूक कर तापमान मापनें के लिए टेम्पोमीटर व मास्क वितरित करने की शुरूआत की । यह कार्यक्रम वास्तव में मानवीय संवेदनाओ पर आधारित है जिससे जरूरतमंदो की मदद की जा सके।

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र
Sensitivity of the Coordinator of Child Trust: Clothes distributed

ग्राम पंचायत जमालपुर के प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमो की गाँवो में सख्त जरूरत है जिससे लोगो में जागरूकता के साथ जरूरतमंदो की मदद भी हो जाती है। चाइल्ड ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ग्रामीण अंचलो में मदद पहुँचाकर अच्छा कार्य कर रही है। समाजसेवी अधिवक्ता शम्भू प्रसाद ने कहा कि चाइल्ड ट्रस्ट का कार्यक्रम सराहनीय है जो बच्चों एवं गरीब असहाय लोगो की मदद के लिए तत्पर है।

चाइल्ड ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर की संवेदनशीलता: बांटे गये वस्त्र
Sensitivity of the Coordinator of Child Trust: Clothes distributed

वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि समाज के नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति की मदद हो रही है साथ ही बच्चों को जागरूक कर पौष्टिक किट मिलना फायदेमंद है। इस अवसर पर रामराज सिंह, झंडीलाल, नीरज सिंह, भगवानदीन, कल्लू कुशवाहा, शिवचरण शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि, शम्भू प्रसाद एड, चाइल्ड ट्रस्ट कोर्डीनेटर महेन्द्र सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों और उनके परिवारों को लगेगी वैक्सीन, पत्रकार की मृत्यु पर 5 लाख देगी योगी सरकार …

Banda : नन के साथ अभद्र व्यवहार पर कांग्रेस खफा, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा …

कनवारा बालू खदान खंड पांच में लाल सोने की डकैती का गूंज रहा डंका: प्रशासन को नहीं चिंता ?

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़