29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को दी सख्त चेतावनी, कहा- रूस को कई पीढ़ियों तक चुकानी पड़ेगी युद्ध की कीमत
देश विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को दी सख्त चेतावनी, कहा- रूस को कई पीढ़ियों तक चुकानी पड़ेगी युद्ध की कीमत

एजेंसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने हमारे देश के नागरिकों को झुकाने के लिए बड़े शहरों की घेराबंदी कर रखी है। लेकिन यह रणनीति विफल हो जाएगी। उन्होंने शनिवार को चेतावनी दी कि रूस ने यदि युद्ध खत्म नहीं किया तो कुछ समय बाद जंग हार जाएगा। जेलेंस्की ने क्रेमलिन पर जानबूझकर एक मानवीय तबाही पैदा करने का आरोप लगाया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनसे मिलने की अपील की।
पुतिन ने शुक्रवार को मास्को के स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए न केवल रूसी सेना की प्रशंसा की बल्कि यह भी बताया कि दांव पर क्या लगा था। इस रैली पर टिप्पणी करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मास्को के जिस स्टेडियम में रैली हुई वहां आप कल्पना कीजिए कि 14,000 रूसी सैनिकों के शव हैं। इसके अलावा हजारों घायल और अपंग सैनिक भी बैठे हैं। इन सबने युद्ध की कीमत चुकाई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को दी सख्त चेतावनी, कहा- रूस को कई पीढ़ियों तक चुकानी पड़ेगी युद्ध की कीमत
Russia Ukraine War: President of Ukraine Zelensky gave a stern warning to Putin, saying – Russia will have to pay the price of war for many generations

– कई पीढ़ियों तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा रूस

जेलेंस्की ने अपना यह वीडियो संदेश शुक्रवार रात को रेकार्ड कराया है। जेलेंस्की ने कहा कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और उसके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो रूस को इतनी बड़ी कीमत चुकानी होगी कि कई पीढ़ियों तक रूस अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।

– रैली के दौरान ‘मेड इन यूएसएसआर’ जैसे देशभक्ति गाए गए

उल्लेखनीय है क्रीमिया के रूस के विलय की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मास्को में एक रैली और एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रूस ने 2014 में क्रीमिया को रूस से छीन लिया था। रैली के दौरान ‘मेड इन यूएसएसआर’ जैसे देशभक्ति के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरूआत में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और क्रीमिया, बेलारूस और मोलदोवा ये सभी मेरे देश हैं। पुतिन ने नारे लगाती भीड़ के बीच कहा कि लंबे समय से हम लोगों के बीच इस तरह की एकता नहीं थी।
खास बात यह है कि यह रैली युद्ध में रूस को हुई भारी सामरिक क्षति के बीच हुई है। इस बीच युद्ध को लेकर रूस में विरोध बढ़ने लगा है। पुलिस को कई जगह प्रदर्शनों से निपटने के लिए सख्ती करनी पड़ी। यह आम चर्चा है कि यह रैली कहीं क्रेमलिन द्वारा लोगों में देशभक्ति का संदेश देने का कृत्रिम उपाय तो नहीं है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जल संरक्षण का बड़ा अभियान हुआ प्रारंभ, सीएम योगी बोले- परंपरागत पद्धति से बचाएंगे जल, प्रदेश को बनायेंगे खुशहाल

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही “द कश्मीर फाइल्स फिल्म”, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

देश : विपक्ष के विरोध-हंगामे के बीच राज्य सभा में कृषि बिल पास।

City News Uttar Pradesh

News : जल्द वैक्सीन पाने के लिए इजराइल ने चुकाई दोगुनी कीमत…

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़