City News Uttar Pradesh
देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

भारत देश को के नए उपराष्ट्रपति के रूप में राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत तो पहले दिन से तय थी, लेकिन मतगणना के बाद वोटों का जो अंतर आया उसने यह सवाल खड़ा कर दिया कि विपक्ष क्या खुद से भी हार गया। कुल 725 वोट पड़े थे। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट। 15 वोट अवैध पाए गए। इस तरह धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार को 346 मतों से पराजित किया है।

– 11 अगस्त को लेंगे शपथ

वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त तक है। उसके अगले दिन यानी 11 अगस्त को धनखड़ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पक्ष विपक्ष के नेताओं ने धनखड़ को जीत की बधाई दी है।

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
The country got a new Vice President, then there was opposition unity, Jagdeep Dhankhar recorded the biggest victory in the last six Vice Presidential elections

– संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे वोटिंग

नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने वोट डाले। उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही मतदान करते हैं।

– 780 वोटरों में से 55 गैर हाजिर रहे

शाम छह बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और करीब 7.30 बजे यह पूरी हुई। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने आंकड़ों के साथ धनखड़ की जीत की घोषणा की। कुल योग्य 780 वोटरों में से 55 गैर हाजिर रहे। ऐसे में 528 वोटों के साथ धनखड़ ने लगभग 74 प्रतिशत वोट हासिल किया जो पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में सबसे बड़ा मार्जिन बताया जा रहा है।

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
The country got a new Vice President, then there was opposition unity, Jagdeep Dhankhar recorded the biggest victory in the last six Vice Presidential elections

– पीएम मोदी ने धनखड़ को उनके घर जाकर दी जीत की बधाई

नतीजों की घोषणा के तत्काल बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने धनखड़ को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ को उनके घर जाकर बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी धनखड़ को जीत की बधाई दी।

– खुद से ही हारता नजर आया विपक्ष

पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव का बड़ा राजनीतिक संदेश यह है कि विपक्ष सत्तापक्ष को हराने के बजाय खुद से ही हारता दिखा। यह स्पष्ट होना बाकी है कि जिन 15 सदस्यों के वोट अवैध हुए वे कौन हैं। विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने वोट भी नहीं दिया।

– आंकड़े विपक्ष के लिए चेतावनी

राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव के आंकड़े विपक्ष के लिए गंभीर चेतावनी है। राष्ट्रपति चुनाव के वक्त से ही विपक्षी एकजुटता की बात बार-बार की जाती रही और लगभग उसी वक्त से इसमें दरारें भी दिखती रहीं। क्षेत्रीय राजनीति का असर इन चुनावों पर भी दिखा और सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस लाचार नजर आई।

– संसद के दोनों सदनों के अध्यक्ष होंगे राजस्थान से

धनखड़ की जीत के साथ ही संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष राजस्थान से होंगे। उपराष्ट्रपति के तौर पर धनखड़ राज्यसभा के सभापति होंगे। वह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले हैं। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला भी राजस्थान के कोटा जिले के रहने वाले हैं। वह कोटा से ही सांसद भी हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh

कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : पांच दिन पहले जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल में बिगड़ी थी तबीयत …

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़