City News Uttar Pradesh
कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका
उत्तर प्रदेश

कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका …

 

– युवाओं के जज्बे से बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने को आगे आ रहे हैं। टीकाकरण में आगे आकर युवाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। टीकाकरण को लेकर युवा ज्यादा उत्साहित हैं। इसलिए चौथे महाभियान में जनपद के लक्ष्य को भी बढ़ा दिया गया। सोमवार को जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए चले महाभियान में निर्धारित 175 केंद्रों पर 35100 के मुकाबले शाम पांच बजे तक 18467 लोगों ने टीका लगवाया। कई केंद्रों में देर शाम तक टीकाकरण जारी था।

कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। शासन और स्वास्थ्य विभाग अभियान को लगातार चला रहा है। लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार महाभियान चला रही है। महाभियान की सफलता से युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। महाभियान में जनपद में सबसे ज्यादा 175 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र चलाए गए। केंद्रों पर सुबह से लोगों की कतारें लगी रहीं। गर्मी के बावजूद लोग लाइन में डटकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके तिवारी ने बताया कि जनपद में तीन महाभियानों की सफलता के बाद चौथी बार फिर यह मेगा वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में लक्ष्य को पहले के मुकाबले काफी बढ़ा दिया गया है। जनपद में 35100 को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। शाम पांच बजे तक तक 18467 लोगों ने टीकाकरण कराया।

कोरोना से जंग में युवाओं ने संभाला मोर्चा, बांदा जिले में अब तक 3.20 लाख युवाओं ने लगवाया टीका

शहर के आजाद नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने लोगों से कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इससे बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरे देश व प्रदेश में टीकाकरण अभियान चला रही है। अभियान में तेजी लाने के लिए लक्ष्य को कई गुना बढ़ाकर महाभियान चलाया गया है। इसका फायदा उठाते हुए लोगों को भी आगे आकर टीका लगवाकर देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मौके पर शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रेमचंद्र पाल, आरआई राधा शर्मा उपस्थित रहीं।


– 5.58 लाख को पहली, 77 हजार को दूसरी डोज
बांदा। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। चार सितंबर तक जनपद में 6,35,153 डोज लगाई गई हैं। इसमें 5,58,ं316 लोगों ने पहली और 77017 को दूसरी डोज लगवाई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक हेल्थ केयर वर्कर में 6326 ने पहली और 5066 ने दूसरी डोज लगवाई है। फ्रंट लाइन वर्कर में 5668 ने पहली और 4403 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 226340 को पहली और 45324 को दूसरी डोज लगी है। डीआईओ ने बताया कि 18 साल से अधिक युवाओं में 319982 ने पहली और 22224 ने दूसरी डोज लगवाकर खुद को प्रतिरक्षित कर लिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भागवत कथा में बनें जन आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विकास निगरानी समिति की बैठक में विधायक प्रकाश जमकर गरजे : अधिकारियों की ली क्लास

City News Uttar Pradesh

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बांदा की ग्रामीण पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी: छह करोड़ से जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़