- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा है की बांदा -चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।इसके लिये प्रदेश सरकार नें धन का प्रबंधन कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें यह जानकारी एक भेंट में दी। वह संसदीय सीट क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें बताया की यहां की सडक़ों के लिए अनुदानित मद से 14 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें 74 लाख की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। इन पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व शहरी क्षेत्रों की 16 सडक़ों को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया की बांदा में स्वीकृत सडक़ अहार के निविहा पुरवा छोटा व बड़ा संपर्क मार्ग, मझींवा के गर्गन डेरा, पराग का डेरा, चौहान का डेरा, वनवरौली का स्वामीदीन का डेरा, चुनकाई डेरा, लाखीपुर संपर्क मार्ग, गंछा कैथ का पुरवा, साथी का भदेहदू, बबेरू का थरथुवा, घनसौल का पिस्टा, छेनियन पुरवा, भदेदू का अरखू पुरवा, बेंदाघाट का गौरा, इंगुआ का चंदेलन पुरवा, मर्का का वैरफ, कुलौरा संपर्क मार्ग, परास परिक्रमा संपर्क मार्ग, समगरा का खाडेताला, टिकरी, जमुनी पुरवा, मुरेडी, चौपा पुरवा, दिरहुआ पुरवा, चापा पुरवा, छिनेहरा लालपुर, करवई संपर्क मार्ग आदि हैं जो निर्मित होंगे।

उन्होंने इसी क्रम में चित्रकूट का भी ब्यौरा दिया। बताया की सुदिनपुर, पांडेय पुरवा, अलीवक्श डेरा कंठीपुर, कवी बूढ़ा राजापुर कसहाई धोवी बस्ती, शिवसंपत पुरवा, कोलगदहिया, सतरा सेमरिया जगन्नाथवासी, भवई, तौरहा, भुईसुधा हिनौत माफी, चितौहती, वेहना पुरवा, खैरी, सिछ का पुरवा, गनीवा प्रसिद्धपुरा, पांडेय पुरवा मछरिहा, खोही बरगद पुरवा, अतरौली नैनी वांगर, नागर, ढ़भवार, मंदिर टोला, देवकली, अरवारा, छिवलहा, मनगवां, कोपा पुरवा, मटियारा, मोहडा, देवरा, ततवार चित्रवार, सेमरा,हडहा, खेहर, लुढ़ौताकला, पतेरी, नीवी लपांव, मनका छितैनी कटैया डांडी संपर्क मार्ग का निर्माण तेज गति से होगा। मार्च तक यह सब पूर्ण हो जायेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
