27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर 'उम्मीदों' की फसल लहलहाई
उत्तर प्रदेश

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर ‘उम्मीदों’ की फसल लहलहाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक समय था जब परिषदीय स्कूलों को गरीबों की मजबूरी कहा जाता था। लेकिन अब वक़्त बदल गया है। अब ये स्कूल मजबूरी नहीं, संभावना के केंद्र बन गए हैं। बुंदेलखंड अंचल में शिक्षा की असल क्रांति की इबारत लिखी जा रही है। एक तरफ अभावों से लड़ते ग्रामीण बच्चे, दूसरी तरफ सरकार की मंशा और अब दोनों के बीच बना है, वह ‘पुल’ जो ‘भविष्य की नई इमारत’ का आधार बनेगा।

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर 'उम्मीदों' की फसल लहलहाई

बांदा जिले के 1.90 लाख परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व धनराशि जारी की है। इस राशि का उपयोग बच्चों के यूनिफार्म, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की खरीद में होगा। शिक्षा के इस संग्राम में यह एक निर्णायक मोर्चा है।

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

अब तक एक लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में यह धनराशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। शेष लगभग 90 हजार विद्यार्थियों के खातों में भी यह सहायता जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचा दी जाएगी। बिना किसी बिचौलिये, बिना कोई घोटाला सीधा लाभ सीधे खाते में। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक चरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है कि कोई बच्चा इस सुविधा से वंचित न रह जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास निगरानी समिति की बैठक में विधायक प्रकाश जमकर गरजे : अधिकारियों की ली क्लास

City News Uttar Pradesh

राजनीति के एक ‘युग’ का अंत: बांदा की बेटी ‘मोहसिना किदवई’ का निधन, शोक की लहर

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

Banda : पालिका की बैठक : सहायक अभियंता को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़