28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह
उत्तर प्रदेश

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बढ़ती भीषण गर्मी ने न केवल आम जनता को परेशान किया है, बल्कि कार और बाइक मालिकों के लिए भी खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है ! तापमान में वृद्धि के कारण वाहनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। इस कड़ी में ऑटोमोबाइल व्यवसायी और विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को वाहन सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की चेतावनी जारी की है।

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

गर्मी में वाहन की फ्यूल टंकी को पूरी तरह भरवाना भारी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब टंकी पूरी तरह भरी होती है, तो उसमें बनने वाली गैस के बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता। इसके चलते टंकी के आसपास आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, जो वाहन और चालक दोनों के लिए घातक हो सकता है। कार और बाइक की टंकी को गर्मी के मौसम में 75 प्रतिशत से ज्यादा न भरवाएं।

कार-बाइक में आग लगने का बढ़ा खतरा: ऑटो एक्सपर्ट ने वाहन मालिकों को किया आगाह

टंकी को 25 प्रतिशत तक खाली छोड़ने से टंकी में गैस बनने पर उसका बाहर निकलना संभव होता है, जिससे आग लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही दिन में एक-दो बार वाहन की टंकी खोलकर गैस निकलने दें। गर्मी के कारण सड़क पर वाहन दुर्घटना के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए वाहन मालिकों को चाहिए कि वे गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, ताकि उनके वाहन सुरक्षित रहें और अनहोनी से बचा जा सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में गुरू गोविंद सिंह जयंती : सबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

Banda : बंजर भूमि बनती उपजाऊ खेत में हरी खाद खेतों में लहलहाई …

City News Uttar Pradesh

बांदा : जिला अस्पताल में बेड न मिलने पर हंगामा, तीमारदारों ने अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को कोसा …

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh

विकास की चढ़ी ‘बलि’: कमीशनखोरी ने ‘तोड़ी’ सड़क, भ्रष्टाचार पर संगीन सवाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़