27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने ...
उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाराबंकी में लापता हुई युवती बबेरू में मिली। वह यहां अपने प्रेमी को तलाशने पहुंची थी। प्रेमी के न मिलने पर वह थाने पहुंच गई और पूरी रात वहीं रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाया। गुरुवार सुबह युवती को लेकर स्वजन चले गए।
मरका कस्बे के एक मुहल्ले का 30 वर्षीय युवक अयोध्या के एक मंदिर का पुजारी है। छह माह पहले उसकी फेसबुक पर बाराबंकी की एक युवती से जान पहचान हो गई थी। चैटिंग के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती बीच में एक-दो बार प्रेमी से मिलने अयोध्या भी पहुंची। कुछ दिनों से युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया था। परेशान प्रेमिका उसे खोजते हुए पहले अयोध्या गई। वहां पता चला कि युवक अपने गांव गया है। युवती गुरुवार को मरका कस्बे पहुंच गई। जब प्रेमी का कुछ पता नहीं चला तो थकहार कर थाने पहुंच गई। पुलिस से पूरी आपबीती बताई। प्यार में धोखा मिलने की आशंका जताई। पुलिस युवक के घर गई। वहां युवक के न मिलने पर उसके भाई व अन्य स्वजन को थाने ले गई।

फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने ...
When love happened on Facebook, the girlfriend reached Banda in search of her lover, reached the police station after not finding her …

इसके बाद युवती के स्वजन को भी बाराबंकी से बुला लिया। इस बीच युवती को पूरी रात थाने में रहना पड़ा। दूसरे दिन प्रेमिका और प्रेमी के स्वजन के बीच थाने में काफी देर बात चलती रही। पुलिस ने प्रेमिका को समझा कर उसके स्वजन के साथ वापस बाराबंकी भेजा है। थाना निरीक्षक राकेश सरोज ने बताया कि थाने में किसी तरह की लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। प्रेमी को खोजने के चक्कर में युवती घर से बिना बताए निकली थी। दो दिन तक उसके घर न लौटने पर स्वजन ने रामसनेही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा उत्तर प्रदेश के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

City News Uttar Pradesh

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल, पिता बोले- दामाद को था डर कि कहीं विधायक व सांसद न बन जाए

समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी ‘चक्कर’ काट रहे, फाइलें ‘धूल’ खा रही ?

City News Uttar Pradesh Desk

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर ‘मंडराया’ खतरा, बांदा पुलिस द्वारा ‘बड़ा अलर्ट’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़