City News Uttar Pradesh
हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भूरागढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की गई हत्या में थाना पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। इनमें एक युवती भी है। 15 नवंबर को दोपहर राम सिंह (36) की उसके घर में हत्या कर दी गई थी

Advertisementभाई जय सिंह यादव ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इनमें रिजाज खां उर्फ पप्पू और उसकी बहन अंजुम खां उर्फ नूरी तथा बिल्लू उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह तीनों भूरागढ़ गांव के ही रहने वाले हैं।

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार
Murder disclosure: Girlfriend, along with brother, murdered property dealer by slitting his throat, three arrested including brother and sister

एक अन्य आरोपी शैलेंद्र सिंह अभी फरार है। यह भी भूरागढ़ में जल संस्थान कालोनी का रहने वाला बताया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर के मुताबिक इन तीनों को थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास परम पुरवा मार्ग पर बीती रात गिरफ्तार किया गया।

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार
Murder disclosure: Girlfriend, along with brother, murdered property dealer by slitting his throat, three arrested including brother and sister

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याभियुक्तों की निशानदेही पर तीनों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया है। हत्या में इन्हीं चाकू का इस्तेमाल हुआ। धारा 302/34 में रिपोर्ट दर्ज हुई है। चौथे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना इंसपेक्टर के मुताबिक हत्या की पृष्ठ भूमि में प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : होटल संचालक पर गोलियां चलाने वाले तीन अपराधी हुए गिरफ्तार …

गौशाला के नाम पर लाखों हजम कर गया सचिव …

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों नें बाढ़ का किया निरीक्षण : अन्य विकास कार्य भी देखें

मंत्री रामकेश बोले: सरकार का बजट ‘सर्वग्राही, जल शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती

City News Uttar Pradesh

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

Banda : विधेयक वापस न हुआ तो किया जाएगा संघर्ष, शिक्षकों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन …

ब्रेकिंग न्यूज़