City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू का अवैध खनन थम नहीं रहा। अब सदर तहसील की मरौली खंड पांच का पेटी संचालक शक्ति सिंह डीएम दुर्गा शक्ति को खुली चुनौती दे रहा है। कथित तौर पर शक्ती सिंह का खुला चैलैन्ज है की मेरी खदान मरौली खंड पांच को यदि डीएम नें डिस्टर्ब करने की जुर्रत की तो मैं डीएम को शासन से डिस्टर्ब करा दूंगा।

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !
Sand mafia Shakti Singh is challenging DM Durga Shakti: fearless illegal mining in Maroli section five!

खैर इस धमकी में कितनी सच्चाई है इस पर हम दावा नहीं करते लेकिन इतना तो कटु सच्चाई है की “शक्ति की शक्ति की बदौलत” मरौली खंड पांच में भी “अवैध खनन परवान” पर है। बालू माफिया के आगे जिला प्रशासन नत मस्तक सा है ? विचारणीय है की क्या इस खंड के मुख्य संचालक की इतनी हैसियत है की उसके पार्टनर शक्ती से जिला प्रशासन थर्रा रहा है ?

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !
Sand mafia Shakti Singh is challenging DM Durga Shakti: fearless illegal mining in Maroli section five!

हम आपको खबर में रूबरू करा रहे हैं जिले की “मरौली बालू खदान” खंड छह का अवैध खनन को तो प्रशासन नें जांच कर एक करोड़ 66 लाख से अधिक का जुर्माना ठोंक खदान अग्रिम आदेश तक के लिये बंद कर दी लेकिन अब “मरौली खंड पांच रक्त बीज राक्षस की तरह अवैध खनन के माध्यम से डीएम दुर्गा शक्ति पाल को ताल ठोंक” रहा है। इस खदान में अवैध खनन और ओवर लोडिंग का “सुहाना सफर” बेखौफ जारी है ! जन चर्चा औऱ कथित आरोपों के छींटे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जैसे गजब के निर्भीक शासक के दामन की ओर उछल रहे हैं। जो सहज में अविश्वनीय सा लगता है, पर यह कडुई सच्चाई है !

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !
Sand mafia Shakti Singh is challenging DM Durga Shakti: fearless illegal mining in Maroli section five!

दूसरी ओर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को भी गाइड लाइन की अनदेखी कर हो रहे अवैध खनन औऱ परिवहन पर आखिर गुस्सा कब आयेगा इसका “अग्नि परीक्षा की तरह इंतजार” है ? जन चर्चा है की कौन सी ऐसी ताकत है की मरौली खंड पांच की संचालक टीम यहां के प्रशासन से झुक -झुक कर सलाम कराने का कथित दवा कर रही है। बताया तो यहां तक जा रहा है की इस बालू खदान में “सत्ता तक रसूख रखने वाला शक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की छवि का जमकर बंटाधार” करा रहा है, जबकि योगी स्वच्छ प्रशासन देने को रात -दिन एक किये हैं।

आरोपों के मुताबिक इस बालू खदान के माफिया गण योगी की छवि को बांदा में तार -तार औऱ जार -जार कर धूल धूसरित कर रहे हैं। “मरौली बालू खदान खंड छह के सुहाने सफर की बागडोर एक ऐसे सत्ता तक पहुंच वाले के हाथ में हैं जो राजनीतिक परिदृश्य में तो नेपथ्य में हैं पर जिला प्रशासन से लेकर शासन एवं सरकार के मुखिया औऱ उनके सहयोगियो को मन मुताबिक नचा” रहा हैं ? देखना है की डीएम दुर्गा शक्ति, बालू माफिया “शक्ति सिंह का चैलेंज स्वीकारने का बीड़ा चबा पाती हैं” या नहीं !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के ‘हनुमान’: प्रबुद्धजनों को दिलाई ‘विकास की गारंटी’

City News Uttar Pradesh Desk

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती का ‘छाता अभियान’ बना जन चर्चा : दिलों में बस गई ‘मानवता’ की ‘ठंडी छांव’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : चित्रकूट मंडल में “घर घर” होगा “हर हर गंगे” : 11580 करोड़ मंजूर

Banda- 78 राशन कुन्टलराशन में गड़बड़ी करनें पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

घर में सो रहें युवक की गोली लगाने से मौत : परिजन बोले रंजिशन हुई हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़