City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कर रही संगठन का सृजन

– न्याय पंचायत अध्यक्ष और सचिव बनाए जा रहे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान इन दिनों परवान चढ़ रहा है। बबेरू ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस माता बदल श्रीवास की अध्यक्षता में मुरवल गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अमित सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं अशोक यादव को न्याय पंचायत सचिव बनाया गया।

इसी प्रकार न्याय पंचायत बड़ागांव की बैठक में ग्राम अहार में न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव के नाम का चयन किया गया। सृजन अभियान के तहत नए सदस्यों के आवेदन पत्र भरे गए। इसी प्रकार न्याय पंचायत सांतर की बैठक ग्राम सांतर में हुई। जिनमें बनवारी लाल को अध्यक्ष एवं राजबहादुर वर्मा को सचिव बनाया गया।न्याय पंचायत बगेहटा की बैठक ग्राम टोलाकलां में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर ललित किशोर पाल और सचिव पद पर राजेश सिंह को दायित्व सौंपा गया।

बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी के विचार जाने। कहा कि भाजपा की सरकार के तीनो बिल किसान विरोधी हैं। किसान व कृषि के हितार्थ नहीं हैं। बल्कि कारपोरेट के हितार्थ हैं। किसानों को धोखे में रखकर तीनो बिल पास किए गए हैं। तानाशाही तरीके से आनन-फानन पास किया गया। किसानों को इसकी जानकारी नहीं दी गई कि वह बिल जो पास करने जा रहे हैं, इन बिलों से किसानों का क्या हित है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, जिला महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिवरामहित निषाद, सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर संतोष कुमार द्विवेदी आदि ने कहा किकांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं कोउनके हक की लड़ाई में साथ खड़ी है। बैठक में आदित्य स्वरूप पांडेय, नामानुजभौंरहा, पंकज हरिओम सचिव, शैलेंद्र सिंह, निर्भय सिंह पटेल, पप्पू यादव,रामस्वरूप् वर्मा, लवलेश, रमजान खान आदि लोग मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू का टीला धंसने से एक की मौत, तीन घायल …

City News Uttar Pradesh

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : शिक्षा व्यवस्था को बनाया स्मार्ट !

City News Uttar Pradesh

आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों ने योग दिवस के लिए निकाली जागरूकता रैली

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़