- विनोद मिश्रा
बांदा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने में सवारियों से भरी जीप दुकान में घुस गई। हादसे में जीप से नीचे सड़क में गिरे मालिक व एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपनी कस्टडी में लिया है। बाईपास में बनी जाम की स्थिति को नियंत्रित किया है।

रविवार दोपहर एक जीप शहर से सवारियों को लेकर पैलानी की ओर जा रही थी। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बाईपास चौराहे में तिंदवारी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की सवारियों से भरी जीप के पिछले हिस्से में टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर में जीप अनियंत्रित होकर रोड किनारे दुकान में घुस गई। जिससे जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में जीप मालिक पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी निवासी 40 वर्षीय रविकरन व महिला सवारी 30 वर्षीय ज्योति पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी पैलानी की सड़क में गिरने के बाद ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जीप में सवार फतेहपुर जनपद के ग्राम चांदपुर निवासी अंबिका की 20 वर्षीय पत्नी बीनू गुप्ता व उसकी 48 वर्षीय मां सावित्री पत्नी बलबीर गुप्ता निवासी ग्राम सिंधनकला पैलानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सावित्री ने बताया कि वह ससुराल से आई अपनी बेटी को लेकर मायके अपने घर जा रही थी। हादसे के समय जीप में करीब 12 लोग सवार थे । जिसमें चार लोगों को मामूली चोंटे आई हैं। उन्होंने अपना उपचार अलग-अलग जगह कराया है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय ट्रक काफी तेज गति में था। जिससे जीप के पिछले हिस्से में उसकी टक्कर लग गई। चालक ब्रेक लगाता तो हादसा होने से बच सकता था। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। उसके स्वजन को घटना की सूचना दी गई है।
– शहर में किराए में रहकर चलवाता था जीप
हादसे में जिस जीप मालिक की मौत हुई है। वह शहर के मोहल्ला स्वराज कालोनी गली नंबर दो में किराए के मकान में रहकर जीप चलवाता था। हादसे के समय जीप में वह खुद भी पीछे खड़ा था। महिला भी पीछे की सीट में बैठी थी। जिससे दोनों छिटकर सड़क में गिरे हैं। महिला का सिर पहिए के नीचे आने से बुरी तरह पिस गया है। पुलिस उसके अवशेष भर कर लाई है। दिवंगत जीप मालिक के दो पुत्र होना बताए गए हैं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
