25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर दिया जोर, बोले-पानी की एक-एक बूंद बचाने का लें संकल्प
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर दिया जोर, बोले-पानी की एक-एक बूंद बचाने का लें संकल्प

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो द्वारा बड़ोखर के ग्राम पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का रेडियो पर प्रसारण सुनाया गया। ग्रामीणों ने बातें सुनने के बाद जलसंरक्षण का संकल्प लिया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के 88वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होने कहा ये किसी भी देश की प्रगति और गति को निर्धारित करते हैं। आपने भी गौर किया होगा कि ‘मन की बात’ में, मैं स्वच्छता जैसे विषयों के साथ ही बार-बार जल संरक्षण की बात जरुर करता हूँ। जल से जुड़ा हर प्रयास हमारे कल से जुड़ा है। इसमें पूरे समाज की ज़िम्मेदारी होती है। इसके लिए सदियों से अलग-अलग समाज, अलग-अलग प्रयास लगातार करते आये हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने मासिक रेडियो शो में कहा, पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लें। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर दिया जोर, बोले-पानी की एक-एक बूंद बचाने का लें संकल्प

PM Modi emphasizes on water conservation in ‘Mann Ki Baat’, said – take a pledge to save every drop of water

– ग्रामीणों ने जलसंरक्षण का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद ग्राम प्रधान राजकुमारी ने कहा कि जैसा प्रधानमंत्री ने डिजिटल भुगतान को अधिकाधिक करने के लिए कहा है, हम सब को ज्यादातर कैशलेस पेमेंट करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद सेवानिवृत कैप्टन भवानी दीन प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव में 75 अमृत सरोवरों के बारे में जो जिक्र किया, वह इस गर्मी के मौसम में बहुत ही प्रासंगिक है। हमें भी अपने इलाके के पुराने कुओं और तालाबों को जानना चाहिए। साथ ही उन्हें संरक्षित भी करना चाहिए। नई और पुरानी पीढ़ी सबको जल और जीवन संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि हर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को न सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि अपने विचार व सुझाव भी भेजने चाहिए। अशोक कुमार विश्वकर्मा, अरुण प्रताप, मो. आरिफ, राममिलन कुशवाहा, बुद्ध विलास, राम गुलाम, फूलचंद, मुन्नी देवी, तीरथ बाई, दुर्गा, रामनरेश, लल्ला विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दूर की बुंदेलखण्ड की बदहाली : अयोध्या सिंह

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने फहराया तिरंगा: राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ पुलिस लाइन, उमड़ा देशप्रेम

City News Uttar Pradesh

बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई

ब्रेकिंग न्यूज़