27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह की दरिया दिली, कोरोना से डरे नहीं मुझे बताये,नंबर किया जारी ……

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना की कहर की लहर के बीच मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह नें चारों जिलों की जनता से अपील कर उनको कोरोना से भयमुक्त रहने की अपील की है। गजब का ढाढ़स बंधाया है। उन्होंने अपील की है की कोविड-19 नियमों का पालन करें। शासन-प्रशासन का सहयोग करें। मंडल के किसी भी जिले में मरीजों को कोई दिक्कत आ रही हो तो बेझिझक मेरे मोबाइल और कंट्रोल रूम नंबर पर फोन कर सकते हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कमिश्नर दिनेश सिंह ने आमजन के लिए अपील जारी की कहा कि जिले के सीएमओ व जिलाधिकारी को बताने के बाद यदि सुनवाई नहीं होती हौ तो तत्काल कंट्रोल रूम, आयुक्त कार्यालय या मेरे सीयूजी नंबर पर फोन करें।


आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बांदा, महोबा, हमीरपुर, व चित्रकूट के नागरिकों से अपील की है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो, कोरोना संबंधी कोई लक्षण हों तो वह तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। जिला अस्पताल पहुंचे। 45 साल से अधिक उम्र है तो अपना टीकाकरण जरूर कराएं। कोरोना संक्रमण है, आइसोलेशन में हैं या फिर अस्पताल में भर्ती हैं और कोई दिक्कत है तो तत्काल जानकारी दें।

उन्होंने मोबाइल नंबर 9454417497 जारी करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर खोले गए कंट्रोल रूम के नंबर 7307319573, 7307367098 पर संपर्क कर सकते हैं। कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। चारों जिलों के जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता से लगी है। सभी तरह की जांच, दवाओं की मुफ्त व्यवस्था सरकार ने की है।


उन्होंने कहा कि मंडल के किसी जिले में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। एंबुलेंस की भी कोई कमी नहीं है। नागरिकों से अनुरोध है कि कोविड-19 के शासन द्वारा दिए गए आदेशों, नियमों का पालन करें। मास्क लगाकर ही बाहर निकले। ग्लब्स का प्रयोग करें, शारीरिक दूरी का पालन करें। कोई चीज बाहर की छुएं तो तत्काल हाथों को सैनिटाइज करें। अनावश्यक रूप से बाजार व विभिन्न स्थानों पर न जाएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिठास के नाम पर ‘मौत’ का काला खेल बेनकाब: पांच कुंतल ‘ज़हरीला खोया’ जब्त

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का अफवाहों पर अल्टीमेटम: गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, कालाबाजारी पर होगा प्रहार

बंदरों के आतंक से ‘पलायन’ की नौबत: आंदोलन की चेतावनी, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग पटेल नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं

यूपी : मंत्रियों का अब अफसरों के सहारे नहीं चलेगा काम, खुद करना होगा कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़