City News Uttar Pradesh
विवाहिता को पीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
उत्तर प्रदेश

विवाहिता को पीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज के लिये कथित एक लाख रुपये न दे पाने पर ससुरालियों ने युवती को मारपीट कर शव फंदे से लटका दिया। पिता ने तिंदवारी थाने में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विवाहिता को पीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
The dead body was hanged after beating the married woman, the father said – used to torture for dowry

तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी ओमनी गुप्ता (21) पत्नी प्रियांशु गुप्ता का शव कमरे में पंखे के छल्ले से मंगलवार की देर शाम रस्सी से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने मायके पक्ष को बुलाया। जबकि ससुराली घटना के बाद मौके से भाग निकले थे।
मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता निवासी पथरा थाना नया गांव (चित्रकूट) जनपद सतना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री ओमनी की शादी 18 फरवरी 22 को प्रियांशु गुप्ता के साथ की थी। क्षमतानुसार दहेज भी दिया था। शादी के एक महीने बाद ससुराली पुत्री से दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

विवाहिता को पीट कर शव फंदे से लटकाया, पिता बोले- दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
The dead body was hanged after beating the married woman, the father said – used to torture for dowry

ओमनी फोन पर अक्सर उससे एक लाख रुपये देने की बात कहती थी। मारने पीटने का आरोप भी लगाती थी। पिता ने बताया कि 25 मई की रात मृतका ने फोन पर बताया था कि उसके ससुर ने उसके साथ बुरी नियत से पकड़ा भी था। इस पर वह तिंदवारी पहुंचा था और उसने पंचायत भी लगवाई थी।

पंचायत के लगभग पांच माह तक सब सामान्य रहा। माह नवंबर से पुन: पुत्री के ससुरालीजन उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। इसी के चलते मंगलवार की देर शाम उन्होंने मारपीट कर पुत्री की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति प्रियांशु, ससुर अखिलेश गुप्ता, बाबा ससुर रामगोपाल, दादी सास गौरा देवी, ननद मोहनी, देवर हिमांश व अंशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम साहब करिये सख्ती : कोरोना का कहर में लुट रहा मरीज …

Banda : डीएम आनन्द सिंह का चला चाबुक, नौ जिलास्तरीय अधिकारी हुये दंडित, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh

शिक्षा की आड़ में हैवानियत: ट्यूशन टीचर ने मासूम छात्र को दी थर्ड डिग्री की सज़ा

City News Uttar Pradesh

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन

City News Uttar Pradesh

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया

ब्रेकिंग न्यूज़