29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए मरीज आसानी से पा रहे विजय …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना टीका लगवा चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि ऐसे ज्यादातर लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ रही है। वैक्सीन के प्रभाव से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहती है। इससे वह अन्य मरीजों की अपेक्षा जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।


जनपद में ऐसे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं जो अपनी कोरोना टीके की दो डोज या सिगल डोज लगवा चुके हैं। लेकिन इसमें फर्क यह है कि बिना टीका लगवाने वाले संक्रमितों को जंग ज्यादा लड़नी पड़ती है। ज्यादा दिनों तक उपचार के बाद वह स्वस्थ हो रहे हैं। जबकि जो कोरोना वैक्सीन की एक या दो डोज लगवा चुके हैं वह अन्य संक्रमितों की अपेक्षा जल्दी ठीक हो रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव का कहना है कि जनपद में अब तक करीब 5200 के ऊपर संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में दोबारा संक्रमण की चपेट में आने वाले अभी कम देखे जा रहे हैं। हालांकि ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं। जो टीका लगवा चुके हैं। फिर भी वह पॉजिटिव हो गए हैं। क्योंकि वैक्सीन का काम संक्रमण से बचाना कम बल्कि बीमारी की गंभीरता को कम करना है। सीधे तौर पर माना जाए तो वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इससे संक्रमण का असर कम रहता है। अभी तक ऐसे मरीज सामने नहीं आए हैं। जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। और उनकी स्थिति गंभीर व अतिगंभीर बनी हो।


राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व स्टाफ मिलाकर करीब एक हजार के करीब संख्या है। करीब सभी लोग कोरोना टीका लगवा चुके हैं। जिनको दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके बाद भी जांच में करीब 22 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। लेकिन ऐसे लोगों में कोरोना संक्रमण का असर ज्यादा नहीं हुआ है। हल्का गले में दर्द व मामूली बुखार आदि के ही लक्षण प्रकट हुए हैं। उनकी रिपोर्ट तीन से चार दिन के अंदर निगेटिव भी आ गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित के सख्त तेवर से कपकपी: निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh

Banda- किसान के बेटे ने कृषि वैज्ञानिक बन किया जिले का नाम रोशन

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक में गूंजी ‘जवाबदेही’ की आवाज़: विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये, जालसाजों ने नौ दिन में किया खेल, पैसे निकालने पहुंचीं, तो उड़ गए होश

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश ? ‘बिजली पानी’ विभाग नें ‘विपक्ष’ से मिलाया ‘हाथ’ ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़