23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश को 'बदनाम' करने की साजिश ? 'बिजली पानी' विभाग नें 'विपक्ष' से मिलाया 'हाथ' ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश ? ‘बिजली पानी’ विभाग नें ‘विपक्ष’ से मिलाया ‘हाथ’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की छवि खराब करने के लिए बिजली और पानी विभाग ने मानो विपक्षी दलों से हाथ मिला लिया है। जनता त्रस्त है और यह दोनों विभाग मस्त ? विधायक प्रकाश बीते कई महीनों से क्षेत्र में बिजली और पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

विधायक प्रकाश ने 'भुजा उठाकर' लिया 'प्रण': शिक्षा को नहीं बननें देंगेव्यापार,सीएम को 'पत्र'मंत्री, सीएम और आला अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। साम, दाम, दंड, भेद सब आजमा लिए, लेकिन नतीजा वही “ढाक के तीन पात”। यह दोनों विभाग हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहें है। जल संस्थान के महाप्रबंधक विभाग चलाने में असमर्थ औऱ कमाई करने में व्यस्त हैं?

जल संस्थान पर महासंकट: एक ही अधिकारी के भरोसे सारा काम सत्यानाश !वहीँ बिजली विभाग भयानक कटौती, लो-वोल्टेज हर आधा घंटा बाद एक दो घंटे की ट्रिपिंग आम बात हो गई है। शिकायत करो तो ‘आश्वासन और फिर अंधेरा’। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप है कि विभाग के अधिकारी ‘जानबूझकर लापरवाही’ कर रहे हैं। मंशा साफ है ‘सरकार और विधायक को बदनाम’ करो।

सपा कार्यालय 'अंधेरे' में डूबा: संगठन के अंदर मचा घमासान, बदनामी की 'आंच' लखनऊ तकएक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा, ऐसा लगता है जैसे विभाग ने ‘विपक्ष से दुरसंधि’ कर ली हो। ‘ऊपर से सरकार, नीचे से विधायक प्रकाश मेहनत’ कर रहें है और बीच में विभाग चुनाव में “भाजपा की लइया करारी” कराने पर तुला है? वर्तमान 8-10 घंटे बिजली कटौती और टाइम पर पानी न आने से जनता हाहाकार है।

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश:कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइयेविधायक प्रकाश समर्थकों ने ऊर्जा मंत्री और डीएम से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और व्यवस्था तुरंत सुधारने की मांग की है। चेताया है कि अगर 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। सरकार मेहनत करे, विधायक दौड़े, और विभाग विपक्ष का एजेंडा चलाए। यह बांदा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें बताया लाइफ को खतरा : बचाव हेतु अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Banda : आम आदमी का हनुमान मंदिर पर धरना, कहा राम का नाम बदनाम न करो ! …

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी से मिले ब्लाक प्रमुख अरविंद : चित्रकूट के ‘विकास के रोडमैप’ पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के बांधो में सबसे खराब स्थिति में महोबा ! …

ब्रेकिंग न्यूज़