25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पृथक बुंदेलखंड के लिए 'गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा' : दो अगस्त को 'कामतानाथ' पर होगा समापन
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पृथक बुंदेलखंड के लिए ‘गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा’ : दो अगस्त को ‘कामतानाथ’ पर होगा समापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा ने ‘आंदोलन तेज’ कर दिया है। मोर्चा की “गांव-गांव पांव-पांव यात्रा” अब चित्रकूट धाम में प्रवेश करेगी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह यात्रा 27 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे भरतकूप से शुरू होगी। यात्रा चित्रकूट जिले के सभी ब्लॉक, तहसील, नगर और गांवों में जाएगी।

पृथक बुंदेलखंड के लिए 'गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा' : दो अगस्त को 'कामतानाथ' पर होगा समापनइस दौरान किसानों, बुद्धिजीवियों और आम जनता से पृथक राज्य के मुद्दे पर संवाद किया जाएगा। यात्रा का समापन 2 अगस्त को ‘कामतानाथ मंदिर’ पर होगा। राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा में 18 संगठन शामिल हैं। इस यात्रा में झारखंड के सूरजमंडल, गोरखालैंड के वासु मुथारी, पश्चिम प्रदेश के आर के तोमर और पूर्वांचल मोर्चा के अशोक चौबे भी भाग लेंगे। यात्रा के जिला संयोजक पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा और प्रबंधक बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल होंगे।

पृथक बुंदेलखंड के लिए 'गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा' : दो अगस्त को 'कामतानाथ' पर होगा समापनमोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम सिंह बछेरा ने बताया कि यात्रा 12 अक्टूबर 2024 को ललितपुर के तुवन मंदिर से शुरू हुई थी। अब तक झांसी, जालौन, हमीरपुर,महोबा और बांदा में पूरी हो चुकी है। 6 जिलों में करीब 3000 किलोमीटर पदयात्रा की जा चुकी है। यात्रा के दौरान ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैनों से पृथक बुंदेलखंड के समर्थन पत्र लिए जा रहे हैं। आंदोलन के बाद ये सभी पत्र पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली में सौंपे जाएंगे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन धमेरिया ने कहा कि दिल्ली में रह रहे लाखों बुंदेलखंडियों को भी आंदोलन से जोड़ा जा रहा है। प्रेस वार्ता का संचालन राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आश्रय सिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बुंदेला, यात्रा प्रमुख राकेश बाजपेई, यात्रा प्रबंधक नीरज निगम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह नें आक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण …

मौत से आमना-सामना: तेज रफ्तार कार उड़ती हुई गिरी पुल से नीचे, सूझबूझ ने बचा ली जानें

एसपी पलाश का ‘प्रदेश में बजा डंका’: 75 जिलों में ‘बांदा पुलिस’ बनी ‘नंबर- वन’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश में दिखा ‘लोकतंत्र का असली चेहरा’ : ऐसी होती है ‘जनप्रतिनिधि की परिभाषा’

City News Uttar Pradesh

चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल बना ‘यमलोक’ : इमरजेंसी व्यवस्था फेल, मरीजों की जान से ‘खिलवाड़’ !

ब्रेकिंग न्यूज़