27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल में फसलों को 80 करोड़ का कवच : किसान को राहत खबर
उत्तर प्रदेश

मंडल में फसलों को 80 करोड़ का कवच : किसान को राहत खबर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के किसानों की फसलों को सुरक्षा कवच देने के लिए सरकार ने कुबेर दिली दिखाई हैं । केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने मिलकर करीब 80 करोड़ रुपये का बीमा प्रीमियम भरा है। उधर, बाढ़ और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति की आस में अन्नदाता टकटकी लगाए बैठे हैं। अब बारी बीमा कंपनियों की है कि किसानों को जल्द मुआवजा दे।


बुंदेलखंड का मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित है। अकेले चित्रकूटधाम मंडल में लाखों किसानों की रोटी रोटी खेती से ही चल रही है। यहां खरीफ व रबी में धान, गेहूं सहित दलहन व तिलहन की फसलें पैदा होती हैं। लेकिन आपदाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस वर्ष खरीफ में मंडल के एक लाख 62 हजार से अधिक किसानों ने फसलों का बीमा कराया है। इसमें 107589 ऋणी व 54959 गैर ऋणी कृषक शामिल हैं।

मंडल में फसलों को 80 करोड़ का कवच : किसान को राहत खबर

किसानों ने अपने हिस्से का करीब 773.59 लाख रुपये का प्रीमियम चुका। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 80 करोड़ से अधिक के प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनियों को किया है। इनमें केंद्र सरकार ने 3461.81 लाख व प्रदेश सरकार ने 3544.59 लाख रुपये भरे हैं। इस तरह से मंडल में बीमा कंपनियों को खरीफ फसल में 7779.98 लाख रुपये प्रीमियम के रूप में मिल चुके हैं।


सयुक्त कृषि निदेशक उमेश चंद कटियार कहते हैं की इस वर्ष बारिश में खरीफ की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। बीमा कंपनियों को जल्द से जल्द किसानों को राहत देने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें घोसी चुनाव में सपा की उड़ाई नींद: भाजपा के बने ट्रंप कार्ड !

राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे में राजेश दीक्षित ने निभाई ‘अहम’ भूमिका: परिजनों से जताई ‘संवेदना’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में पांच मौतों पर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

बांदा में दीपावली पर पचास हजार किसानों के नहीं खनकेंगें बैंक खाते

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़