28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी
उत्तर प्रदेश

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने विभागों को भेजे पत्र में रोजाना योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी सूचना रोजाना सुबह 11 बजे तक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को ई-मेल व वाट्सएप के जरिए भेजने को कहा है। सीएमओ के निर्देशन पर कार्यालय में एसीएमओ सहित स्टाफ ने योगाभ्यास किया।

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी
Yoga is necessary for keeping the body and mind healthy and for self-purification.

सीएमओ ने कहा कि योग से बीमारियों को दूर कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्म शुद्धि होती है। योग प्रशिक्षक डा. प्रसून खरे ने कहा कि ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है। वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। पांचों में से किसी भी तत्व की कमी या अधिकता जीवन को असंतुलित कर देती है। कई प्रकार के विकार और रोग शरीर में उत्पन्न हो सकते हैं। इसे हम योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं।

72 हजार नाड़ियों को संतुलित करने के लिए योग को विज्ञान से जोड़ा गया है। योग से केवल शारीरिक व्यायाम नहीं होता, बल्कि योग इससे भी ऊपर है। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है। इस मौके पर एसीएमओ डा. आरएन प्रसाद, स्टेनो आनंद शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया आयुर्वेद चिकित्सा का महत्व : दिया इस विधा पर जोर

City News Uttar Pradesh

हाय रे गर्मी ! तुमने मचाया बिजली -पानी का हाहाकार : डीएम नें बैठक बुला जाना सब हाल

अंकित बासू की ‘अटल सरोवर’ पर ‘पैनी’ नजर: निर्माण में ‘लापरवाही’ पर लगाई फटकार !

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दी चेतावनी : बाढ़ से बचाव तैयारी में बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई

ब्रेकिंग न्यूज़