- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में खसरा का प्रकोप जिंदगियां लील रहा है। स्वास्थ विभाग के निकम्मापन नें परिस्थितियां औऱ भयावह कर दी है। खसरा प्राणों को आम की तरह चूस रही है। पांच जानें खसरा की बलिवेदी पर चढ़ गई हैं। विभाग तीन मौत खसरा से मान रहा है। 60 संदिग्ध बच्चों के खून और गले का स्वाब नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इनमें 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज हो रहा है।

शहर मुख्यालय के समीप गोयरा मुगली गांव में एक माह में खसरा प्रकोप है। यहां करीब 20 बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। स्वास्थ विभाग की बागडोर कथित नकारा हाथों में होने के कारण रेहान (5) पुत्र रहमत, रीबा (3) पुत्री चांद खान, अलीजा (1) पुत्री अकील, साबिर (8) पुत्र मत्थू और हसीम (6 माह) पुत्र नसीम की मृत्यु हो गई। पीएचसी चिकित्साधिकारी डा.विजय केसरवानी ने गांव में खसरे से तीन बच्चों की मौत स्वीकारी है। कहा कि खसरा से निमोनिया की चपेट में आने पर बच्चों की मौत हुई है। यह भी बताया कि शुक्रवार को डा.अर्चना भारती के नेतृत्व में टीम ने गांव जाकर बीमार बच्चों का इलाज किया। दावा किया कि फिलहाल अब गांव में स्थिति सामान्य है।

– खसरा के लक्षण
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजय सैवाल ने बताया कि मौजूदा में 60 बच्चे बीमार पाए गए हैं। खसरा की पुष्टि के लिए इनका स्वॉब नमूना केजीएमयू, लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। अब तक सिर्फ 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी उम्र 4 से 7 वर्ष है। शेष बच्चों की रिपोर्ट जल्दी भेजने के लिए पत्र भेजा गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
