
- विनोद मिश्रा
बांदा। बरसात से पहले शहर को जलभराव से बचाने की एक शानदार पहल नगर पालिका परिषद द्वारा देखने को मिली। “अग्र चेती सदा सुखी” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में नगर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसने लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद जगा दी है। तथा जनता की समस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रमाणित कर दिया है।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने रविवार को जरैली कोठी, जेल रोड, व सभी क्षेत्रों में नाला सफाई एवं सड़क निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व सफाईकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी नाला गंदगी से अवरुद्ध न रहे। हर गली-मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था चाक-चौबंद हो।

अंकित गुप्ता ने कहा कि “नगर की हर गली, हर मोहल्ले का नागरिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि बरसात में किसी को भी कीचड़, गंदगी या जलभराव का सामना न करना पड़े।” उन्होंने सफाई कर्मचारियों की टीम को युद्धस्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।

अंकित गुप्ता ने सड़क निर्माण निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदारों व इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कोई भी कार्य अधूरा, धीमा या गुणवत्ता में समझौता करने वाला नहीं होना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
