![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। यात्री गण कृपया ध्यान दें। आरक्षित टिकट रद्द कराने के लिये विशेष सुविधा दी गई है। रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर संपर्क कर बुकिंग काउंटर से बने आरक्षित टिकट को रद्द कर सकते हैं।

अगले दिन फार्म भरकर रेलवे के टिकट काउंटर से उसका रिफंड ले सकते हैं। यह सुविधा उसी दिन की यात्रा के चार घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर ही मिलेगी। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

आरक्षित टिकट रद्द कराने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने इसे आसान बना दिया है। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अब टोल फ्री नंबर 139 पर डायल करके बाद निर्देशों का पालन करते हुए जानकारी दें। इसके बाद टिकट रद्द हो जाएगा।

यात्रियों ने टिकट कहीं से भी कराया हो और रिफंड लेना चाहते हैं तो दूसरे स्टेशन पर भी आरक्षण फार्म में जानकारी भरकर अपना रिफंड ले सकते हैं लेकिन यात्रा उसी दिन की ही हो और ट्रेन आने के चार घंटे पूर्व तक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। रेलवे की नई व्यवस्था से टिकट रद्द कराने में यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी और उन्हें टिकट रद्द कराने पर आसानी से उसका रिफंड वापस मिल सकेगा। रेलवे के इस निर्णय का यात्रियों ने स्वागत किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
