26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'लोकतंत्र के महापर्व' पर दी बधाई : कहा- संविधान ही 'भारत' की महाशक्ति
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर दी बधाई : कहा- संविधान ही ‘भारत’ की महाशक्ति

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) विज्ञापन || City News Uttar Pradesh

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संदेश देता है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 26 जनवरी वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

विधायक प्रकाश ने 'लोकतंत्र के महापर्व' पर दी बधाई : कहा- संविधान ही 'भारत' की महाशक्ति

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात कर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। विधायक ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सदर विधायक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील भी की। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और सभी के सहयोग से बांदा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित

भाजपा की अनोखी शख्सियत अशोक जीतू: बीमारी से जूझते पार्टी के लिये हैं चिंतित

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट कर कहा- शिष्टाचार भेंट

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी

विधायक विशंभर नें व्यापारियों के ‘जमीर’ को जगाया: भरा जोश, बोलें हर ‘कदम’ पर देंगे ‘साथ’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़