City News Uttar Pradesh
सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?
उत्तर प्रदेशराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। भाजपा ने रंगोत्सव से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी रंग को और चटख कर दिया। पीलोकसभा सीट लीभीत से सांसद वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया। उनकी जगह योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि वरुण गांधी क्या करेंगे ?

सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?
MP Varun Gandhi BJP canceled ticket: Yogi’s minister Jitin Prasad was given a chance from Pilibhit

दरअसल, बीते दिनों वरुण गांधी के करीबियों द्वारा नामांकन के लिए चार सेट में पर्चा खरीदने की बात सामने आई थी। हालांकि तब उनके समर्थकों ने दावा किया था कि पार्टी वरुण को टिकट देगी। अब पार्टी द्वारा टिकट काटने की दशा में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वरुण गांधी निर्दलीय इलेक्शन लड़ेंगे या किसी राजनीतिक दल का दामन थामेंगे।

सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?
MP Varun Gandhi BJP canceled ticket: Yogi’s minister Jitin Prasad was given a chance from Pilibhit

– क्या है पीलीभीत लोकसभा सीट का इतिहास !

इस लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत सीट से छह बार सांसद रह चुकी हैं। मेनका गांधी ने 1989 में पहली बार जनता दल के टिकट पर पीलीभीत लोकसभा सीट जीती। उसके बाद 1996 से 2014 के बीच पांच बार इसी सीट से सांसद चुनी गईं। उन्होंने 2009 में बेटे वरुण गांधी के लिए सीट खाली कर दी और सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा, लेकिन 2014 में वो वापस पीलीभीत लोकसभा पर आईं और चुनाव लड़कर जीत हासिल की. वो छठी बार सांसद बनीं। 2019 में एक बार फिर से मेनका ने वरुण गांधी के साथ सीटों की अदला-बदली की। वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका सुल्तानपुर से संसद पहुंचे।

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh - विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : अध्यक्ष सुनील पटेल करें नजरें इनायत …

भाजपा मार्च में भी मनायेगी होली ! खुशियों का उड़ेगा रंग औऱ गुलाल, बटेंगी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh

महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा

City News Uttar Pradesh

Banda : आग का तांडव:पांच दुकानों का सामान जलकर राख, फटा सिलिंडर …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: कहा- ‘कबड्डी’ हमारी संस्कृति की ‘पहचान’

City News Uttar Pradesh

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

ब्रेकिंग न्यूज़