28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दुस्साहस : विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, 39 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

दुस्साहस : विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, 39 गिरफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधान के खेत की मिट्टी को लेकर हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी, डंडा, तमंचा, कुल्हाड़ी से लैस दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच पहुंची पुलिस से भी उनका टकराव हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले की भी कोशिश की। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 39 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 11 महिलाएं हैं। उनकी लाठियां, तमंचा, कुल्हाड़ी आदि जब्त कर ली।


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव की है। ग्राम प्रधान अमर निषाद अपने खेत की मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से अपने प्लाट में डाल रहा था। ट्रैक्टर यादव बिरादरी के खेतों से निकल रहा था। इसी को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के देव कुमार आदि के बीच विवाद हो गया। बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग अस्त्र-शस्त्र से लैस होकर आ गए। इसी बीच पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह व एसआई चंद्रजीत सिंह यादव फोर्स लेकर पहुंच गए। दोनों पक्ष पुलिस से भिड़ गए। बकौल पुलिस एकराय होकर पथराव किया और पुलिस पर तमंचा लहराते हुए महिला-पुरुष हमलावर हो गए।

दुस्साहस : विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, 39 गिरफ्तार
पुलिस ने हालात में काबू करते हुए ग्राम प्रधान अमर निषाद और उसके विपक्षी देव कुमार यादव सहित दोनों पक्षों के 28 पुरुष व 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनकी लाठी, कुल्हाड़ी, तमंचा आदि अपने कब्जे में ले लिए। पैलानी थाना पुलिस ने सभी 42 आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 332, 353, 336, 323, 504, 506 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा एक अन्य रिपोर्ट में राजू यादव के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सीएम को भी दिया धोखा, अधूरे शौचालय का कराया उद्घघाटन ! …

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन ‘आत्मबल’ की ‘दिव्य’ ज्योति: बांटे ‘ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग’

City News Uttar Pradesh

जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

बसपा की बड़ी कार्रवाई: लालजी और राम अचल बसपा से निष्कासित, पार्टी में अब सात विधायक

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: ‘स्वदेशी’ अपनाना ही ‘सच्ची राष्ट्रभक्ति’

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़